हनवारा संवाददाता : थाना क्षेत्र में तमाम प्रयासों के बावजूद अवैध महुआ शराब के निर्माण व बिक्री पर रोक लगाना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है। खासकर विस्वासखानी एंव चकचामु मे महुआ शराब का निर्माण व् बिक्री बड़े पैमाने पर हो रही है। इस पर पुलिस प्रशासन लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। खासकर हनवारा थाना के विशवाखानी एव चकचामु में इन दिनों खुले आम अवैध रूप से महुआ शराब के निर्माण व् बिक्री का धंधा चल रहा है शाम ढलने के बाद बिहार से असामाजिक तत्वों द्वारा जमावड़ा लग जाता है खासकर विश्वास खानी मे यह सिलसिला सुबह से रात नौ बजे तक चलता है कई लोग इस कारोबार में संलिप्त है। महुआ शराब की बिक्री से गांव के युवा शराब की लत के शिकार हो रहे है। साथ ही शराबियों का उत्पात भी आम बात हो गयी है। शराब पीकर शराबियों द्वारा राहगीरों को अपशब्द कहने की कई घटना सामने आ चुकी है। वहीँ इससे घरेलू ¨हिसा को भी बढ़ावा मिल रहा है। ऐसे में गांव के लोग खुले आम शराब की बिक्री से उपद्रवी शराबियों से काफी परेशान है। जहाँ एक तरफ सूबे में मद्य निषेध को ले जागरूकता चलायी जा रही। वहीँ इसके महागामा प्रखंड के हनवारा थाना क्षेत्र में खुले आम महुआ शराब निर्माण व् बिक्री का धंधा पाँव जमा रहा है। खास कर विशवाखानी एव चकचामू समेत कई गांव महुआ शराब का कारोबार फैलता जा रहा है। इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


