Author: Santal Express

दुमका। शहर में पत्नी समेत मायके वालाें की पिटाई से आहत 38 साल के प्रताप कुमार राम ने मंगलवार की सुबह राखाबनी स्थित आवास में फांसी लगाकर जान दे दी। घरवालों ने पत्नी समेत मायके वालों पर पिटाई करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। नगर थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुबह करीब आठ बजे बड़ा भाई अजय कुमार राम भाई से मिलने के लिए घर गया तो भाई का शव फंदे पर लटका देखकर हतप्रभ रह गया। जीवित होने…

Read More

देवघर। जिले के देवीपुर अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध व्यक्ति दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,देवघर ने आज अपने मल्टीस्पेशियलिटी जेरिएट्रिक क्लिनिक का उद्घाटन किया। इस समारोह में संस्थान के निदेशक, डॉ. प्रोफेसर सौरभ वाष्र्णेय ने भाग लिया और बुजुर्ग जनसंख्या के लिए विशेष देखभाल के महत्व पर जोर दिया। यह क्लिनिक छह प्रमुख विभागों (मनोचिकित्सा, सामान्य चिकित्सा,ऑर्थोपेडिक्स, नेत्र विज्ञान, शारीरिक चिकित्सा और पुनर्वास, और प्रसूति एवं स्त्री रोग) के सहयोगात्मक प्रयास से स्थापित किया गया है। यह बहु-विभागीय दृष्टिकोण वृद्ध समुदाय के लिए (60 वर्ष से अधिक) विशेष रूप से अनुकूलित स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से काम…

Read More

देवघर। देवीपुर अंचल कार्यालय में नए अंचलाधिकारी खोपलाल राम ने निवर्तवान अंचलाधिकारी ऋषि देव कमल से प्रभार ग्रहण किया। साथ नए अंचलाधिकारी को बुके देकर स्वागत किया। वहीं पुराने अंचलाधिकारी ऋषि देव कमल को माला पहनाकर विदा किए गए। इस मौके प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय राजेश बारला,प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी,प्रमुख प्रतिनिधि नीलम यादव,पूर्व जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव,हल्का कर्मचारी अमरनाथ अमर,मुकेश मुर्मू, बालमुकुंद मोदी,निर्मल वाजपेई,अमीन रोहित कुमार,जेएसएस सह बीपीआरओ बिनोद कुमार,एमओ रोहित कुमार,जनसेवक सौरव आदि दर्जनों उपस्थित थे।

Read More

देवघर:-हर रोज नया अध्याय सिविल सर्जन देवघर के कारनामों की चर्चा अब आम हो गई।पहले सिविल सर्जन विभाग के आदेश का हवाला देकर राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा स्थानांतरण करते हैं।जिसमें पैमाना यह कि भ्रष्टाचार में सहयोगी बनने वाले लिपिक का स्थानांतरण एक कमरे से दूसरे कमरे में किया गया, इतने से मन नहीं भरा तो फिर आदेश जारी कर उनसे पुराने जगह पर कार्य लेने लगे और सभी महत्वपूर्ण संचिका भी उन्हें ही सोंप दिया, यह खेल सिविल सर्जन कार्यालय से निकल कर स्वस्थ्य केंद्रों तक पहुंच गया.कुछ दिनों पूर्व सारवा से सारठ पदस्थापित लिपिक को पुनः सारवा…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:–भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक बैठक स्थानीय होटल में आयोजित की गई जिसमे बैठक का मुख्य उद्देश्य नवरात्रि के दौरान पारंपरिक डांडिया लोकनृत्य की आड़ में आयोजित कार्यक्रम में फूहड़ और अश्लील नृत्य पर प्रतिबंध लगाने हेतु रूप रेखा तैयार की गई।मौके पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव भारत की प्राचीन सनातन संस्कृति का गौरवशाली पर्व है,डांडिया माँ दुर्गा के सम्मान में किए जाते हैं।डांडिया नृत्य के जरिए मां दुर्गा और मह‍िषासुर के बीच हुए युद्ध को दर्शाया जाता है,नृत्य में डांड‍िया की रंगीन छड़ी को मां दुर्गा…

Read More

वृद्धजन हमारे समाज के स्तंभ और उनके योगदान का करें अनुकरणः-उपायुक्त देवघर संताल एक्सप्रेस:- अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर शतायु (100 प्लस) मतदाताओं के लोकतंत्र में उनकी बहुमूल्य सहभागिता के दृष्टिगत उन्हें सम्मानित और प्रोत्साहित करने के उदेश्य से अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार द्वारा घर-घर जाकर 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को शॉल व प्रशस्ति पत्र के देकर सम्मनित किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी शतायु मतदाताओं के निर्वाचन प्रक्रिया में निरंतर योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए उनके समर्पण की सराहना करते हुए आभार व्यक्त…

Read More

महागामा  प्रतिनिधि गोड्डा / आगामी दुर्गा पूजा को लेकर महागामा ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर का महागामा अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी ने निरीक्षण किया । वहीं महागामा अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी ने दुर्गा मंदिर में माता का आशीर्वाद लिया वही श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो, जिसको लेकर जायजा लिया। वहीं नगर पंचायत के पर्यवेक्षक दिलदार अंसारी को भी सफाई करवाने का निर्देश दिया गया। वहीं इस दौरान मंदिर के कमेटी के सदस्य से अनुमंडल पदाधिकारी ने बातचीत कर सीसीटीवी कैमरा लगने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी के द्वारा रूट वेरिफिकेशन भी किया गया। वहीं चप्पे चप्पे पर पुलिस…

Read More

गोड्डा : बीते रविवार को वादी बनारसी मंडल, उम्र 60 वर्ष, पिता इलाईची मंडल, सा० कसवा, थाना गोड्डा मुफस्सिल, जिला गोड्डा के पुत्र को फिरौती के लिए अपहरण करने के आरोप में वादी द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। वहीं आवेदन के आधार पर गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 234/24 दिनांक 30 सितंबर 2024 सुसंगत धाराओं में दर्ज कर अपहृत के बरामदगी एवं कांड में सम्मिलित अभियुक्तो के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश के आलोक में त्वरित कारवाई करते हुए लगातार छापामारी कर अपहृत को बरामद किया गया साथ ही कांड में सम्मिलित अपहरणकर्ता अक्षय यादव एवं…

Read More

गोड्डा : जिला प्रशासन को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की सोमवार को प्रातः 05.05 बजे एक मोबाइल नंबर 7909056227 जिसका धारक शशि शंकर झा, पे० सुधीर झा, सा० डेरमा, पो० सनौर, थाना पथरगामा, जिला गोड्डा के नाम से पंजीकृत है तथा इस मोबाईल से शालीग्राम यादव, महुआटोली नामकुम, थाना नामकुम, जिला रांची, मोबाईल नम्बर 9430142109 से प्राईवेट कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर विभिन्न तिथियों को कुल 867480 आठ लाख सड़सठ हजार चार सौ अस्सी रुपया कि ठगी किया गया था। उक्त के आलोक में गोड्डा नगर थाना काड संख्या 235/24 सुसंगत धाराओं में दर्ज किया गया। उक्त कांड…

Read More

नाला (जामताड़ा) । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फतेहपुर गाँव में ग्रामीणों की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन कर स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो का भव्य स्वागत किया गया। मालूम हो कि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रावन सोरेन ने किया। इस अवसर पर ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो को पगड़ी पहनाकर तथा शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान रावन सोरेन ने स्थानीय विधायक के विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इनके कार्यकाल में सड़क, पुल-पुलिया सहित महिलाओं के विकास को…

Read More