महागामा प्रतिनिधि गोड्डा / आगामी दुर्गा पूजा को लेकर महागामा ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर का महागामा अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी ने निरीक्षण किया । वहीं महागामा अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी ने दुर्गा मंदिर में माता का आशीर्वाद लिया वही श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो, जिसको लेकर जायजा लिया। वहीं नगर पंचायत के पर्यवेक्षक दिलदार अंसारी को भी सफाई करवाने का निर्देश दिया गया। वहीं इस दौरान मंदिर के कमेटी के सदस्य से अनुमंडल पदाधिकारी ने बातचीत कर सीसीटीवी कैमरा लगने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी के द्वारा रूट वेरिफिकेशन भी किया गया। वहीं चप्पे चप्पे पर पुलिस की भी मौजूदगी रहेगी। भाई कमेटी के द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर काम को दुरुस्त कर लिया गया है । महगामा एसडीओ ने निर्देश देते हुए बताया कि आपदा मित्र का भी विसर्जन के समय मौजूद रहेगी। इस दौरान अंचलधिकारी खगेन महतो ,प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हंसदा, थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह, एवं पुलिस के जवान मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


