देवघर संताल एक्सप्रेस:–भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक बैठक स्थानीय होटल में आयोजित की गई जिसमे बैठक का मुख्य उद्देश्य नवरात्रि के दौरान पारंपरिक डांडिया लोकनृत्य की आड़ में आयोजित कार्यक्रम में फूहड़ और अश्लील नृत्य पर प्रतिबंध लगाने हेतु रूप रेखा तैयार की गई।मौके पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव भारत की प्राचीन सनातन संस्कृति का गौरवशाली पर्व है,डांडिया माँ दुर्गा के सम्मान में किए जाते हैं।डांडिया नृत्य के जरिए मां दुर्गा और महिषासुर के बीच हुए युद्ध को दर्शाया जाता है,नृत्य में डांडिया की रंगीन छड़ी को मां दुर्गा की तलवार के तौर पर भी देखा जाता है. इसीलिए इसको तलवार नृत्य या डांस ऑफ स्वॉर्ड भी कहा जाता है।लेकिन विगत कुछ वर्षों से व्यावसायिक तथा विकृत मानसिकता के लोग द्वारा आयोजित डांडिया नाईट इवेंट की आड़ में फूहड़ और अश्लील पहनावे को बढ़ावा देकर अश्लील संगीत पर फूहड़ नृत्य करवा कर हमारी धार्मिक धरोहर को विकृत रूप में प्रस्तुत कर करोड़ों सनातनियों की भावनाओं को आहत कर रहे हैं।इसको देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा सभी आयोजनकर्ता को निर्देशित करती है कि आयोजन में पूर्ण रूप से हमारी धर्म और संस्कृति का ख्याल रखते हुए पूरे विधि विधान से माता की आरती एवं प्रसाद वितरण करते हुए ही कार्यक्रम का शुभारंभ करें तथा आयोजन के ग़ैर सनातनी का प्रवेश वर्जित हो,अश्लील और फूहड़ गाने पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हों और महिलाओं के सम्मान में कोई कमी ना हों अगर ऐसा नहीं हुआ तो आपके विरुद्ध एक मुहिम की शुरुवात की जाएगी।ज्ञात हो भाजयुमो का उद्देश्य हमारी भारतीय संस्कृति को विकृत रूप रूप में प्रस्तुत करने के प्रयासों को रोकना है,युवा मोर्चा किसी भी कीमत पर भारतीय पर्वों की पवित्रता और संस्कृति पर कुठाराघात की चेस्टा सहन नहीं करेगा एवं भाजयुमो देवघर जिले की पूरी टीम,पूरे कार्यकर्ता सभी गतिविधि पर और नज़र रखेंगे और ऐसी किसी भी पुख्ता जानकारी प्राप्त होने पर सख्त कदम भी उठायेगी।आज के बैठक में उपरोक्त के अलावे निम्नलिखित प्रबुद्ध लोगों ने अपने विचार रखे।प्रभाकर शांडिल्य,अतुल सिंह, मनोज मिश्र,मयंक राय, वैभव राय,देवाशीष कुमार,उत्तम शाही,प्रीतेश,सौरव सुमन यादव,सौरव पाठक,राहुल पाठक,ओंकार राय, उज्ज्वल झा, नम्रता सरकार,सोनू राउत, भुवन भास्कर, सुनीत आनंद, सिंटू उपाध्याय, अभय कुमार सिंह, विशाल सिंह,गोविंद कुमार बरनवाल, राहुल कुमार, अजय कुमार सिंह, लखन मंडल,अमित शाह, आशीष केशरी,पवन पांडेय सहित कई युवाओं की गरिमामय उपस्थिति रही।






