वृद्धजन हमारे समाज के स्तंभ और उनके योगदान का करें अनुकरणः-उपायुक्त
देवघर संताल एक्सप्रेस:- अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर शतायु (100 प्लस) मतदाताओं के लोकतंत्र में उनकी बहुमूल्य सहभागिता के दृष्टिगत उन्हें सम्मानित और प्रोत्साहित करने के उदेश्य से अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार द्वारा घर-घर जाकर 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को शॉल व प्रशस्ति पत्र के देकर सम्मनित किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी शतायु मतदाताओं के निर्वाचन प्रक्रिया में निरंतर योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए उनके समर्पण की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इसके अलावे उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए बुजुर्गों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी शत प्रतिशत सुनिश्चित करते हुए युवा मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। साथ ही जानकारी दी कि फॉर्म भरकर घर बैठे मतदान की सुविधा भी दी है। इसलिए एक-एक वोट के महत्व को ध्यान में रखते हुए मतदान जरूर करें।इस दौरान उपरोक्त के अलावे प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देवघर अनंत झा, जिला खेल पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग संतोष कुमार, अंचल अधिकारी देवघर अनिल कुमार, सेविका, सहिया व कर्मी आदि उपस्थित थे।


