Author: Santal Express

सिडनी  । भारतीय टीम को एक ऐसी ‘मजबूत टीम बताया है जो किसी के सामने झुकना नहीं चाहती। यह कहना है ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का। अपने हमवतन खिलाड़ियों को उन्होंने टीम इंडिया को लेकर आगाह किया जो आगामी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में टीम इंडिया से भिड़ेंगे। बेंगलुरू में पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की आठ विकेट की हार के बाद ली की यह प्रतिक्रिया आई है। भारत की नजरें लगातार तीसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने पर टिकी हैं और टीम बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपने खिताब की रक्षा के…

Read More

साक्षात्कार में बबीता ने यह चौंकाने वाली जानकारी साझा की नई दिल्ली  । हाल ही में पहलवान से राजनेता बनी बबीता फोगट ने खुलासा किया कि ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल से उनके परिवार को मुआवजे के तौर पर केवल 1 करोड़ रुपए मिले। एक साक्षात्कार में बबीता ने यह चौंकाने वाली जानकारी साझा की। बातचीत के दौरान, एंकर ने यह पूछकर राशि की पुष्टि की, दंगल से कमाए गए 2,000 करोड़ रुपये में से, फोगट परिवार को केवल 1 करोड़ रुपए मिले? पहलवान से राजनेता बनीं बबीता ने सिर हिलाकर और दृढ़ता से हां कहकर इसकी पुष्टि की। इसके अलावा, जब…

Read More

नई दिल्ली । जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल गाम्बिया के खिलाफ एक नया रिकॉर्ड बनाया, बल्कि भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया। सिकंदर रजा ने अपनी धुआंधार पारी के दम पर इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। यह उनका टी20इंटरनेशनल में 17वां प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड था, जिससे वह इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले, विराट कोहली के नाम 16 बार यह पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड था।…

Read More

ढाका । दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए मोर्ने मोर्कल को पीछे छोड़ दिया और प्रोटियाज के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांचवे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस मैच के दौरान, रबाडा ने बांग्लादेश की दूसरी पारी में 17.5 ओवर में 6 विकेट लेते हुए केवल 46 रन दिए। उनके विकेटों में महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, और नईम हसन शामिल थे। रबाडा ने अब तक 231 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 24.18 की औसत से 536 विकेट लिए हैं।…

Read More

मुंबई । अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में सर्दी के मौसम ने दस्तक देना शुरू कर ‎दिया है। इस मौसम में चाय की खपत बढ़ जाती है लेकिन अब चाय की चुस्की के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। देश की प्रमुख चाय कंपनियों में से एक टाटा टी कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। टाटा टी भारत की सबसे अधिक बिकने वाली चाय ब्रांडों में से एक है और यह देश की पुरानी चाय कंपनियों में भी शामिल है। बताया जा रहा है ‎कि टाटा टी अपने ब्रांड पोर्टफोलियो में अगले कुछ महीनों में कीमतों में…

Read More

भारत का शिक्षा पर सरकारी खर्च इसी अवधि में 13.5 से 17.2 फीसदी के बीच रहा है मुंबई । संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने हाल ही में भारत की शिक्षा बजट में आवंटन को लेकर सराहना की है। रिपोर्ट के अनुसार, 2015 से 2024 के बीच भारत ने अपनी जीडीपी का 4.1 फीसदी से 4.6 फीसदी शिक्षा के लिए आवंटित किया है, जो शिक्षा 2030 फ्रेमवर्क फॉर एक्शन के निर्धारित अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है। इस फ्रेमवर्क के तहत देशों को जीडीपी का 4-6 फीसदी शिक्षा के लिए खर्च करने की सिफारिश की गई है। यूनेस्को…

Read More

नई दिल्ली । गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कजिन रमेश बिश्नोई ने हाल ही में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें कहा गया है कि पूरा बिश्नोई समुदाय जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ खड़ा है। रमेश का कहना है कि सलमान खान ने बिश्नोई समुदाय को पैसे की पेशकश की थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। लॉरेंस बिश्नोई, जो कि कई गंभीर अपराधों के आरोप में गुजरात की साबरमती जेल में बंद हैं, पर काले हिरण शिकार मामले के बाद सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिलने की खबरें हैं। रमेश ने…

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ‘दोहरा मापदंड’ न अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। खास बात यह रही कि जब पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर यह कड़ा संदेश दिया, तब उनके बगल में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मौजूद थे, जो पाकिस्तान के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद और उसके वित्तपोषण के खिलाफ संघर्ष में सभी देशों का एकजुट और दृढ़ समर्थन आवश्यक है। उन्होंने कहा, आतंकवाद और कट्टरपंथ के खिलाफ लड़ाई में डबल स्टैंडर्ड के लिए…

Read More

मुंबई । सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करना भी किसी झंझट से कम नहीं है। उन्होंने खुद स्वीकारते हुए कहा कि मैं ऑनलाइन शॉपिंग में माहिर नहीं हूं। अमिताभ ने कहा, जब मैं शूटिंग के बाद घर लौटता हूं, तो अक्सर आधी रात हो जाती है। अगर मुझे उस समय कुछ खरीदना होता है, तो फोन उसके पास है, और ओटीपी उसके फोन पर जाएगा। इसलिए अब, वह अपना फोन मेरे पास एक बॉक्स में छोड़ देता है, ताकि अगर मुझे ओटीपी देना पड़े तो सहूलियत हो! बच्चन ने हंसते हुए कहा कि धीरे-धीरे वह ऑनलाइन…

Read More

फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने एक समय अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से नाम कमाया। फिलहाल वह अपनी फिल्म ‘गो नानी गो’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट से डिंपल कपाड़िया का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में डिंपल कपाड़िया पैपराजी के साथ फोटो के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। ट्विंकल को देखकर पैपराजी डिंपल से बेटी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए कहते नजर आ रहे हैं लेकिन डिंपल ने ट्विंकल के साथ तस्वीरें लेने…

Read More