नई दिल्ली । जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल गाम्बिया के खिलाफ एक नया रिकॉर्ड बनाया, बल्कि भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया। सिकंदर रजा ने अपनी धुआंधार पारी के दम पर इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। यह उनका टी20इंटरनेशनल में 17वां प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड था, जिससे वह इस पुरस्कार को जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले, विराट कोहली के नाम 16 बार यह पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड था।
इस मैच में जिम्बाब्वे ने 20 ओवरों में 344/4 का स्कोर बनाकर टी20आई क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इसके अलावा, टी मारुमनी ने 19 गेंदों पर 62 रन और ब्रायन बेनेट ने 26 गेंदों पर 50 रन बनाकर जिम्बाब्वे की पारी को मजबूत आधार दिया। वेस्ले मधेवेरे ने भी 47 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि क्लाइव मदांडे ने रजा के साथ मिलकर जिम्बाब्वे की पारी को अंतिम रूप दिया। सिकंदर रजा की इस अद्वितीय उपलब्धि ने उन्हें विश्व क्रिकेट में और भी महत्वपूर्ण बना दिया है, और जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है।




