Author: Santal Express

सिराेही । ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे (एनएच-62) पर गुरुवार सुबह टायर फटने से एक कार के हाईवे से नाले में गिरने के कारण उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। कार सवार सभी एक ही परिवार के सदस्य थे और पिंडवाड़ा से जोधपुर की तरफ जा रहे थे। डीएसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना इलाके में ब्यावर-पिंडवाड़ा एनएच-62 पर थानेश्वरजी पुलिया के पास कार का टायर फट गया। कार डिवाइडर तोड़ती हुई हाईवे से नीचे नाले में गिर गई। इससे उसमें सवार एक बच्चा सहित पांच लोगों की मौत हो गई। कोतवाली…

Read More

पुलवामा । पुलवामा जिला स्थित त्राल के बटागुंड गांव में गुरुवार सुबह आतंकियों ने एक 19 वर्षीय गैर-स्थानीय युवक को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि युवक के हाथ में गोली लगी है। उसे त्राल के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी शुभम कुमार (19) पुत्र प्रीतांबर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। खबर लिखे जाने तक सुरक्षाबलों…

Read More

कोलकाता । कोलकाता के व्यस्त एज़रा स्ट्रीट बाजार में बुधवार रात को भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार, आग बुझाने और उसे फैलने से रोकने के लिए 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि आग का स्रोत एक गोदाम था, जो लकड़ी के पैकिंग बॉक्स से भरा हुआ था। धीरे-धीरे यह आग आसपास की दुकानों तक फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि चक्रवात ‘दाना’ के प्रभाव के कारण तेज हवा चल रही थी, जिसने आग को तेजी से…

Read More

रावलपिंडी । पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने लंबे समय से अशांत खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में आधी रात बाद एक खुफिया अभियान में दो आत्मघाती हमलावरों और एक रिंग लीडर सहित नौ आतंकवादियों (खवारिज) को मार गिराया। जियो न्यूज की खबर के अनुसार इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने आज यह जानकारी दी। आईएसपीआर के बयान के अनुसार, सैनिकों के साथ भीषण गोलीबारी के बाद आतंकवादी गिरोह का नेता सईद मुहम्मद उर्फ ​​​​कुरैशी उस्ताद भी मारा गया। सुरक्षा बलों को यह कामयाबी 23 और 24 अक्टूबर की रात मिली। इस दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से बड़ी संख्या में हथियार,…

Read More

पुणे । न्यूजीलैंड ने यहां महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक दो विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे 47 और रचिन रवींद्र 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने न्यूजीलैंड को सधी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 32 रन जोड़े। रविचंद्रन अश्विन ने इसी स्कोर पर लैथम को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। लैथम ने 15 रन बनाए। अश्विन ने 76 के…

Read More

उत्तरकाशी । उत्तरकाशी में अवैध मस्जिद का मामला एक बार फिर गरमा गया है। जिला मुख्यालय स्थित मस्जिद काे हटाने की मांग को लेकर हिंदू संगठन के आह्वान पर गुरुवार काे उत्तरकाशी, भटवाडी़, डुंडा बाजार पूरी तरह बंद रहा। इससे दूर-दराज से आने वाले तीर्थयात्री चाय-पानी तक काे तरस गए। इधर, सुरक्षा की दृष्टि से जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त फोर्स तैनात है। पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि भटवाडी़ टैक्सी स्टैंड मस्जिद माेहल्ला में रैली पर बैन लगाया गया है। आज गुरुवार काे उत्तरकाशी में हिंदू संगठन के आह्वान पर जनसभा और रैली आायाेजित है। शांतिपूर्ण रैली को लेकर…

Read More

मुंबई । मुंबई ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन पर एक धमकी भरे संदेश में अभिनेता सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बीच विवाद को सुलझाने के लिए 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। इस मामले में वर्ली पुलिस ने झारखंड के एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला गिरफ्तार युवक हुसैन शेख (24) है। उसने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजकर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी होने का दावा किया था। उसने अभिनेता सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चल…

Read More

पलामू । पलामू जिले के मनातू प्रखंड के उरुर जंगल में बुधवार की रात बारात जा रही एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार व्यक्तियों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निर्मल उरांव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे औऱ शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है। बारात बिहार के गया जिला के छकरबंधा गांव से लेस्लीगंज जा रही थी। मृत व्यक्तियों में दूल्हे के रिश्तेदार जावेद अंसारी, आसिन अंसारी एवं दो अन्य शामिल हैं। इसके अलावा मुस्तकिम अंसारी की भी मौत हुई है। इस हादसे में तीन…

Read More

जरमुंडी । भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने बुधवार को जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत गरडा अमराकुण्डा पंचायत के ग्राम बरगो में ग्रामीणों के घर घर जाकर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस क्रम में भाजपा प्रत्याशी ने ग्रामीणों से समर्थन की अपील भी की। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र कुंवर के साथ पंकज माझी, धनपति माझी, विनय कुमार माझी, आशीष मंडल, विनय मंडल, विनोद मंडल, निरंजन यादव, प्रमोद कुमार मंडल, संतोषी बाबा, ओमप्रकाश माल, सुरेश राणा, जगन्नाथ मांझी, रमेश माल एवं श्रीप्रसाद मांझी सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे।

Read More

दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के कुल 4 छात्रों ने नेट या पीएचडी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिसमें विभाग के पूर्व छात्र प्रसनजीत मंडल ने नेट तथा देवाशीष चौधरी, राकेश कुमार एवं रितु दास ने पीएचडी प्रवेश को लेकर पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है। उपरोक्त सभी छात्र स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के पूर्व छात्र थे। प्रसंजीत मंडल ने लगातार दूसरी बार यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय का सम्मान बढ़ाया है। 2021-23 सेशन के छात्र रहे प्रसंजीत मंडल ने पिछले वर्ष 2023 में भी पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जब वह विश्वविद्यालय के तीसरे सेमेस्टर के…

Read More