Author: Santal Express

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का शुभारंभ कल से रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व 18 अगस्त को पाकुड़ जिले में महिला लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से एक हज़ार रुपए की सम्मान राशि हस्तांतरित कर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्य सचिव एल. खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी सचिव विप्रा भाल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर…

Read More

रामेश्वर उरांव विधायक दल के नेता होंगे  रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है और राजेश ठाकुर को हटाकर केशव महतो कमलेश को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में शुक्रवार को पार्टी के जेनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल की ओर से पत्र जारी किया गया है। झारखंड कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष अब केशव महतो कमलेश होंगे और रामेश्वर उरांव विधायक दल के नेता होंगे। केशव महतो कमलेश सिलाई के पूर्व विधायक रहे हैं। मौजूदा झारखंड की राजनीति को समझते हुए कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। कुर्मी वोटों को आकर्षित करने के लिए कांग्रेस…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:- सखी सहेली के बैनर तले सखी सहेली की संयोजक रीता चौरसिया के आवास पर सावन महोत्सव मनाया गया. जिसमें सखी सहेली की सभी बहने आपस में बहनों को सावन महोत्सव का बधाई दी और एक दूसरे को सुहाग का सामान वितरण की और सभी सावन का गीत गाई झूमि कार्यक्रम में मुख्य रूप से रीता चौरसिया, विजया सिंह, नीतू देवी, प्रज्ञा झा, सुलोचना देवी, अनिता दास, प्रेमलता बरनवाल, वीणा मंडल, लक्ष्मी देवी, सरिता बरनवाल, संध्या कुमारी ,अलका सोनी, कुसुम सिंह, रूबी मिश्रा, मौसमी मुखर्जी, शीला झा, गौरी कौर ,सम्पा घोष, रिंकी, नीलू कुमारी, शोभा देवी, प्रीति प्रियंका,…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-डिवाइन पब्लिक स्कूल देवघर में बड़े ही धूमधाम वह हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यकम में बच्चे और शिक्षिकों के साथ ही बच्चों के अभिभावकों की भी उपस्थिति रही। निर्धारित समयानुसार झंडोत्तोलन किया गया तथा बच्चों के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। विद्यालय के बच्चों के द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए जिसमें देशभक्ति गाने, नृत्य, भाषण इत्यादि शामिल किये गए। अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रस्तुति का आनंद लिया और बच्चों की सराहना की। विद्यालय की सचिव श्रीमती ममता किरण ने कहा की स्वतंत्रता दिवस केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं है, बल्कि यह हमें…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की वारदात ने डॉक्टरों में आक्रोश पैदा कर दिया है।इसको लेकर देवघर देवीपुर स्थित एम्स में जूनियर डॉक्टर और रेजिडेंट डॉक्टरों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर इस घटना की कड़ी निंदा की है।आरोपियों को चिन्हित कर दंडनात्मक कारवाई की मांग की है।अगर जल्द दोषियों पर कार्यवाई नहीं होती है।तो सभी चिकित्सक उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।ऐम्स में डॉक्टरों की बड़ी संख्या में गेट पर बैठकर न्याय दिलाने के लिए एक दिवसीय धरना पर बैठे और सभी में इस…

Read More

दुमका। 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तौकीपुर बी.एड कॉलेज परिसर में पूरे उत्साह व पूर्ण श्रद्धा एवं सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वजतौकीपुर बी.एड कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर कल्पना कुमारी ने झंडा फहराया साथ में प्रशासनिक पदाधिकारी बख्शीश हुसैन खान, महाविद्यालय प्रबंधन महेश मंडल, प्रधान लिपिक तौसीफ अहमद, देवयानी सरकार,देवी प्रसाद, पाल श्रीकांत बनर्जी, मुकेश साहू, हाेपन मरांडी , समिता सिन्हा, राजा खान, सुरेश बास्की, परनीत ठाकुर,कुलदीप पासवान, सपन सरकार सहित अन्य महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं महाविद्यालय के कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Read More

सांसद नलिन सोरेन ने बीस छात्र छात्राओं के बीच किया साइकिल का वितरण शिकारीपाड़ा- दुमका सांसद नलिन सोरेन ने शुक्रवार को प्रखंड सभागार शिकारीपाड़ा में 6 व्यक्तिगत एवं सात समुदाय वनपट्टा का वितरण किया| इस दौरान सांसद ने 20 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि वन क्षेत्र अंतर्गत कई ऐसे लाभुक हैं जो ग्राम प्रधानों से वन पट्टा तो लेकर खेती-बाड़ी कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने पट्टा को विधिवत रूप से संपुष्टि नहीं कराया हैं,…

Read More

दुमका। दुमका चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुस्ताक अली खोखान दा ने आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बड़े ही धूमधाम से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दिया। एवं उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां बांटी। मौके पर चेम्बर के सचिव डॉ मनोज कुमार घोष संरक्षक प्रवीण मेहारिया, संजय भलोटिया, उपाध्यक्ष अजित दारूका, सुनील कोठारीवाल, पवन भलोटिया, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल गोयल, के अलावे संतोष मोदी, सुरेश मेहरिया, परमेश्वर भलोटिया, सावरमल अग्रवाल, रमण कुमार वर्मा, अरूण कुमार मोहनका, ऐन. के. अग्रवाल, दिलीप भुवानिया, सुरेश मेहारिया, प्रेम कुमार बजाज, पवन कुमार मोदी, प्रदीप मेहारिया, अमित…

Read More

दुमका। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. बिमल प्रसाद सिंह ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के समक्ष ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पूर्व उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित वीर शाहिद स्वतंत्रता सेनानी सिदो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जिसके बाद उन्होंने एनसीसी परेड का निरीक्षण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में आजादी के नायक-नायिकाओं को याद करते हुए कहा कि यह दिन हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और अथक परिश्रम की याद दिलाता है, जिन्होंने हमें आजादी का तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास…

Read More

ग्रामीणों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज देवघर। सोनारायठाड़ी थाना अंतर्गत दोनदिया गांव के पिपरासोल टोला में पुलिस ने शुक्रवार सुबह गांव बगल स्थित एक तालाब से दो मृत बच्चे के शव को निकाला । तीसरे बच्चे का शव नहीं मिलने पर तालाब में मोहनपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक उतरे व पानी में गोता लगाकर खोज करने में जुट गए। अंत में मछुआरे द्वारा जाल फेंक कर तालाब से तीसरे बच्चे के सब को निकाला गया। मृत बच्चों में दिवाकर यादव उम्र करीब 11 वर्ष पिता वासुदेव यादव , शिवम कुमार उम्र करीब 9 वर्ष व दीपक कुमार उम्र करीब 11…

Read More