देवघर संताल एक्सप्रेस:-कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की वारदात ने डॉक्टरों में आक्रोश पैदा कर दिया है।इसको लेकर देवघर देवीपुर स्थित एम्स में जूनियर डॉक्टर और रेजिडेंट डॉक्टरों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर इस घटना की कड़ी निंदा की है।आरोपियों को चिन्हित कर दंडनात्मक कारवाई की मांग की है।अगर जल्द दोषियों पर कार्यवाई नहीं होती है।तो सभी चिकित्सक उग्र आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।ऐम्स में डॉक्टरों की बड़ी संख्या में गेट पर बैठकर न्याय दिलाने के लिए एक दिवसीय धरना पर बैठे और सभी में इस घटना को लेकर काफी गुस्सा देखा गया। बैठक में शामिल सभी ने छात्रा के परिजन को न्याय दिलाने की मांग की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


