रांची। राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से सात तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू होगी। यह परीक्षा दो पालियों में 18 दिसंबर तक चलेगी। कक्षा एक और दो की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि कक्षा तीन से सात तक की परीक्षा में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक शशि रंजन ने शनिवार को इस संबंध में सभी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र भेजा है।
Author: Santal Express
रांची । राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के जरिये नक्सल विरोधी जंगल ‘अभ्यास- थंडरबोल्ट’, 27 से 30 नवंबर तक रांची में आयोजित किया गया। पुलिस मुख्यालय की ओर से शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि यह अभ्यास रांची के बाहरी इलाकों में विभिन्न नक्सल प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों में आयोजित किया गया था। अभ्यास में नक्सलियों के जरिये अपनाई जा रही नवीनतम कार्यप्रणाली को शामिल करते हुए विभिन्न परिदृश्यों का अनुकरण किया गया, जिसका उद्देश्य प्रतिक्रियाकर्ताओं को यथार्थवादी अनुभव प्रदान करना था। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संभावित नक्सली खतरों का पूर्वानुमान लगाना तथा मुख्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में…
हजारीबाग । हजारीबाग में शुक्रवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसके सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना डाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चेपा कला गांव की है। युवक अपराधी छवि का था और दो साल पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। बताया गया है कि रात में किसी ने दरवाजा खटखटाया तो प्रकाश ठाकुर ने गेट खोली। इसके तुरंत बाद अपराधियों ने प्रकाश को गोली मार दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई…
भुवनेश्वर । 3 दिन के ओडिशा दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भुवनेश्वर में कार्यकार्ताओं को संबोधित किया और हालिया विधानसभा चुनावों और उपचुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय उन्हें दिया। पीएम ने कहा कि पहले भाजपा ने ओडिशा में जीत दर्ज की, फिर हरियाणा और फिर महाराष्ट्र में। ये भाजपा की विशेषता है और भाजपा कार्यकर्ताओं का सामथ्र्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लगातार हो रही चुनावी हार ने विपक्षी दलों के भीतर इतना गुस्सा भर दिया है कि वह अब देश के खिलाफ ‘साजिश करने में जुट गए हैं और अपना गुस्सा जनता पर…
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के संभल में मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अहम निर्देश दिया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है कि निचली कोर्ट इस मामले में कोई एक्शन न ले। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले में हई कोर्ट के आदेश के बिना कुछ भी न किया जाए। हालांकि, सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से यह भी पूछा कि वह सुप्रीम कोर्ट आने से पहले हाई कोर्ट क्यों नहीं गए। दरअसल, ये याचिका मस्जिद कमेटी ने दाखिल की है। मस्जिद पक्ष ने स्थानीय…
नई दिल्ली । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की दिल्ली में मीटिंग हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि चुनाव परिणामों से निराश नहीं होना चाहिए। पार्टी को मजबूत करने के लिए ऊपर से लेकर नीचे तक बदलाव की जरूरत है। खडग़े ने बैठक में एक बार फिर ईवीएम पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ईवीएम ने चुनाव प्रक्रिया को संदिग्ध बना दिया है, चुनाव आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना चाहिए। खडग़े ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कोई भी अंकगणित परिणामों को सही नहीं ठहरा सकता।…
संताल एक्सप्रेस जितेन्द्र दास पाकुड़ । पाकुड़ में हिन्दू- मुस्लिम वोटर के समीकरण को साधने के जिस उम्मीद से भाजपा ने पाकुड़ विधानसभा की सीट आजसू कोटे में दी थी व उम्मीद यहां धराशायी हो गया। भाजपा की स्थिति यहा ढाक के सिर्फ तीन पात वाली हो गई। पाकुड़ विधानसभा में एनडीए कोटे के वोट बढ़ते के बजाय भाजपा का वोट और घट गया। इसके पीछे के कई कारण बताए जा रहे है। हाल में लोकसभा चुनाव में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 80 हजार वोट मिले थे। जो इस विधानसभा चुनाव में घटकर 70 हजार के निचे पहुँच…
रानीश्वर । अबुआ दिशोम अबुआ राज में गरीब असहाय लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है| जिससे उन्हें जीवन यापन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है| प्रखंड अन्तर्गत सादीपुर गांव के अनुसूचित जाति की विधवा भागी बाउरी को विगत तीन महीने से अनाज नहीं मिल पा रहा है। उसे पीडीएस डीलर देवीधन हंसदा की दुकान से अनाज मिलता है, परन्तु कतिपय कारणों से विगत तीन महीने से उसे अनाज नहीं मिला है| उसका लाल कार्ड संख्या 202003366470 हैं| बताते चलें भागी बाउरी पैरालाइसिस से ग्रसित है जिससे वह जन बितरण…
जसीडीह। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में कोटशिला-पुरुलिया सेक्शन में कोटशिला स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के से जुड़े में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण, 5 ट्रेनों के रूट डायवर्ट गए है। साथ ही कुछ ट्रेनों की रद्द किया गया है।जिसमें 02 दिसंबर से 05 दिसंबर तक चंद्रपुरा-बोकारो स्टील सिटी-कोटशिला-मुरी के बजाय चंद्रपुरा-बरकाकाना-मुरी के रास्ते चलाया जाएगा। जिसमें 13504/13503 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस, 30 सितंबर से 05 दिसंबर तक की यात्रा रद्द रहेगी। 03597/03598 रांची आसनसोल-रांची मेमू स्पेशल, 01 दिसंबर से 05 दिसंबर तक रद्द रहेगी। वहीं मार्ग परिवर्तन ट्रेनों में 13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस को दिनांक 01…
देवघर। करौं थाना क्षेत्र अंतर्गत बसकुपी गांव के वादी विशेश्वर मंडल,पिता गोविन्द मंडल ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने जिक्र किया है कि आरोपी बजरंगबली मंदिर में प्रवेश कर तोड़ फोड़ एवं क्षतिग्रस्त किया है।आवेदन में उन्होंने करों थाना क्षेत्र अंतर्गत नागादरी गांव निवासी इशाक अंसारी उम्र करीब 35 वर्ष पिता रसिद मियां,असरफ अंसारी उम्र करीब 32 वर्ष पिता राजू मियां,फुरकान अंसारी उम्र 26 वर्ष पिता मेहबुब मियां,आलम अंसारी,पिता कलाम मियां,एवं अन्य व्यक्ति को आरोपित किया है। इधर करों थाना प्रभारी ने करौं थाना काड स०- 50/24, धारा- 298/299/191/351/ 352/302/3(5)/ 196(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई…


