नई दिल्ली । वैज्ञानिकों ने कई दशकों तक कौवों की संज्ञानात्मक क्षमता पर शोध किया है। संज्ञानात्मक क्षमता में प्रमुख रूप से याददाश्त, निर्णय लेने की क्षमता, समस्या सुलझाने का कौशल और तार्किक सोच शामिल होती हैं। इस प्रकार के अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया है कि कौवे इन सभी क्षेत्रों में अत्यधिक सक्षम हैं। उदाहरण के लिए, कौवे न केवल समस्याओं का समाधान करते हैं, बल्कि वे उपकरणों का भी निर्माण कर सकते हैं। यह विशेषता केवल प्राइमेट्स (मनुष्य और बंदरों) में पाई जाती है, और यह कौवों को एक विशेष स्थान पर लाती है। आमतौर पर यह माना…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल1 अंतरिक्ष में रहकर कमाल कर रहा है। अदित्य एल1 ने धरती पर ऐसा डेटा भेजा है जो कि भारत ही नहीं पूरी दुनिया को संकट से बचाने वाला है। आदित्य एल 1 में विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ नाम का यंत्र लगाया गया है। यह कोरोनल मास इजेक्शन का सही समय बता देता है। सूर्य के बाहरी परत कोरोना से निकलने वाले आवेशित कणों की वजह से होने वाले विस्फोट को सौर तूफान कहते हैं। इसका अध्ययन सौर मिशन के मुख्य उद्देश्यों में शामिल है। सूर्य पर लगातार आग के तूफान…
हजारीबाग । हजारीबाग-चतरा मार्ग के कटकमसांडी के लखनऊ छलटा मोड़ के पास शनिवार को अनियंत्रित वाहने के पलटने से 12 छात्र जख्मी हो गए। सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। बताया गया है कि हजारीबाग शहर के मटवारी स्थित कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले 28 छात्र मटवारी से चतरा के तमासिन जलप्रपात पिकनिक के लिए जा रहे थे। लखनु छलटा के पास तीखे घुमावदार मोड़ होने के कारण ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और गाड़ी सीधे सड़क के नीचे चली गई। वाहन में सवार रवि रंजन ठाकुर वहां से कूद गया उसका सिर पत्थर से…
देवघर संताल एक्सप्रेस । संताल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने बिजली दर एवं फिक्स्ड चार्ज में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को किसी भी दृष्टिकोण से न्याय संगत नहीं करार देते हुए कहा की उक्त प्रस्ताव इस प्रदेश के व्यवसायिक वर्ग एवं आम जनता को आर्थिक परेशानियों में डालने वाला है। सुविधा के नाम पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड शून्य है मगर बिजली उपभोक्ताओं के सर पर बिजली दर एवं फिक्स चार्ज में बढ़ोतरी को थोपने के मामले में आगे है। कुमार ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं (व्यवसायिक वर्ग एवं आम जनता) पर पडने वाले…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-पतंजलि परिवार देवघर के द्वारा शनिवार को स्टेशन रोड स्थित आर एन बोस पुस्तकालय परिसर में भारत स्वाभिमान के प्रथम महासचिव सह स्वदेशी के प्रखर प्रवक्ता अमर शहीद डॉक्टर राजीव दीक्षित का जन्मदिन एवं पुण्यतिथि हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सामूहिक योग,हवन एवं स्वदेशी पर चर्चा किया गया इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में भाई-बहन शामिल हुए सर्वप्रथम योगगुरु शंभू कुमार बरनवाल,युवा प्रभारी मनोज कुमार ने राजीव दीक्षित के तस्वीर पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात सभा ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी वहीं मातृशक्ति बहनों ने घी का…
नई दिल्ली । जोश हेजलवुड साइड स्ट्रेन के कारण भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। सीन एबॉट और ब्रेंडन डॉगेट, जो दोनों टेस्ट स्तर पर अनकैप्ड हैं, को ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया है, हालांकि डे-नाइट टेस्ट के लिए इलेवन में हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को शामिल किया जा सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के एक बयान में कहा गया है कि हेजलवुड को “बाईं ओर हल्की चोट” है और वह अपनी रिकवरी के लिए एडिलेड में टीम के साथ रहेंगे। हेजलवुड पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ थे जिन्होंने 34 ओवर में…
कोलकाता । तामिलनाडु और पुदुचेरी के तटीय क्षेत्रों पर चक्रवात ‘फेंगल’ शनिवार शाम को दस्तक देगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव से शुक्रवार को इस चक्रवात का निर्माण हुआ। इसके चलते तमिलनाडु और पुदुचेरी में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल के भी समुद्र तटीय जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह से शुरू हो गया है। चक्रवात के कारण तटीय इलाकों में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो 90 किमी प्रति घंटे तक जा सकती हैं। तामिलनाडु सरकार ने एहतियात के…
शिमला । हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में चल रहे कथित ऑडियो में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ बातें बोले जाने के मामले में एचआरटीसी प्रबन्धन को कोई साक्ष्य नहीं मिला है। ऐसे में इस मामले की जांच को निरस्त कर दिया गया है और प्रबन्धन ने बस के चालक व परिचालक पर कार्रवाई करने से इंकार किया है। इस मामले ने तब तूल पकड़ा, जब एचआरटीसी प्रबन्धन ने एक अजीबोगरीब शिकायत मिलने पर चालक व परिचालक को नोटिस थमा दिया था। मामले के अनुसार एचआरटीसी बस में सफर कर रहे एक यात्री के मोबाइल…
घुसपैठिए मोहम्मद अब्दुल्ला ने ज्ञानवापी मस्जिद की रेकी भी की वाराणसी । आतंकवाद निरोधी दस्ता ( एटीएस ) की वाराणसी इकाई ने कैंट रेलवे स्टेशन से एक म्यांमार के घुसपैठिए को पकड़ा है। घुसपैठिए ने शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद की रेकी भी की थी। एटीएस टीम आरोपित को देर रात पूछताछ के लिए ले गई। पूछताछ में टीम को मोहम्मद अब्दुल्ला के मोबाइल फोन और उसमें लगे मेमोरी कार्ड से कई जानकारियां मिली है। एटीएस टीम घुसपैठिए के नेटवर्क का पता लगाने के साथ उसके मकसद के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। एटीएस के स्थानीय अफसरों के अनुसार…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सीमा पर चारों ओर बने आउटर रिंग रोड के निर्माण में गड़बड़ी की पुष्टी हुई। इसके बाद दो कम्पनियों के विरूद्ध एफआईआर हुई। अब इसी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच आरम्भ कर दिया है। सीबीआई की जांच कर रही टीम के सदस्यों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के कार्यालय से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किया है। लखनऊ में कुछ समय पूर्व में आउटर रिंग रोड का टेंडर हुआ था। जिसे गुजरात राज्य के नौरंगपुर स्थित मेसर्स सद्भाव इंजिनियरिंग लिमिटेड कम्पनी ने पाया था। सद्भाव इंजिनियरिंग लिमिटेड ने निश्चित अवधि…


