देवघर संताल एक्सप्रेस:-पतंजलि परिवार देवघर के द्वारा शनिवार को स्टेशन रोड स्थित आर एन बोस पुस्तकालय परिसर में भारत स्वाभिमान के प्रथम महासचिव सह स्वदेशी के प्रखर प्रवक्ता अमर शहीद डॉक्टर राजीव दीक्षित का जन्मदिन एवं पुण्यतिथि हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सामूहिक योग,हवन एवं स्वदेशी पर चर्चा किया गया इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में भाई-बहन शामिल हुए सर्वप्रथम योगगुरु शंभू कुमार बरनवाल,युवा प्रभारी मनोज कुमार ने राजीव दीक्षित के तस्वीर पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात सभा ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी वहीं मातृशक्ति बहनों ने घी का दीपक जलाकर आरती वंदना की,उपस्थित सभी सदस्यों को भारत स्वाभिमान के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी ने स्वदेशी का संकल्प दिलाते हुए कहा कि दैनिक जीवन में प्रयोग किए जाने वाले सभी स्वदेशी वस्तु का ही प्रयोग करें और योग आयुर्वेद के रास्ते पर चलकर स्वर्गीय दीक्षित के विचार को आत्मसात करे तभी उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में शिव ओतार बरनवाल, अशोक कुमार मेडिसिनो,अजय गुप्ता, विजय बरनवाल, सुमित सौरभ, रोहित कुमार,संजीव कुमार, सुमन रंजन,संजीत,अवध किशोर, प्रमोद भारत फार्मा,प्रदीप,विनोद, राजकुमार,धीरज, सुधीर मोहन, घनश्याम,महेश,रीता बरनवाल, अर्चना बरनवाल,सुषमा सुमन,रेखा, उषालता,सीमा प्रकाश,सुषमा, शांति, सीता,सुनैना,रामप्यारी, वंदना भूषण आदि शामिल थे।



