पटना । पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी में कहा गया है कि बिश्नोई गैंग के लोग पप्पू यादव के बेहद करीब पहुंच चुके हैं और कभी भी उनकी हत्या हो सकती है। धमकी में कहा गया है कि 24 घंटे के अंदर जान से मार दिया जाएगा। बता दें कि पप्पू यादव को पहले भी इसी तरह की घमकी मिली थी। इन धमकियों के बाद उनके एक करीबी दोस्त ने उन्हें बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर गिफ्ट दी थी। यह लैंड क्रूजर पप्पू यादव…
Author: Santal Express
●आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में निर्णय ●बैठक में भारती अस्पताल के साथ ही सदर अस्पताल, बासुकी त्र्यंबकेश्वर आँख अस्पताल, न्यू केयर अस्पताल और नारायण ऑर्थो के सभी दावों को निरस्त करने का निर्णय संताल एक्सप्रेस संवाददाता दुमका । आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिला शिकायत निवारण समिति (डीजीआरसी) की बैठक शनिवार को उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला शिकायत निवारण समिति आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में हुई। आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत चिन्हित संदेहास्पद दावों पर विचार कर निर्णय के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में कुल पांच अस्पतालों…
दुमका। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता जो स्थानीय ए टीम क्रिकेट ग्राउंड दुमका में खेला जा रहा है उसमें आज का मैच देवघर बनाम गिरिडीह के बीच खेला गया l आज सुबह देवघर के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ और देवघर की टीम 40 ओवर के खेल में केवल 12.02 ओवर में ही 37 रन बनाकर ऑल आउट हो गई l दुमका वेन्यू में यह अब तक का सबसे न्यूनतम स्कोर है देवघर टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाइ का आंकड़ा भी…
फर्जी ढंग से लाभुक को दूसरे के घर के साथ फोटो सूट कर अबुआ आवास एप्प में किया अपलोड संताल एक्सप्रेस संवाददाता उधवा। झारखंड सरकार की अति महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के तहत गरीबों को घर बनाने हेतु संचालित की जा है। इस योजना, सरकारी कर्मियों व बिचौलिया के द्वारा योजना में व्यापक पैमाने पर अनियमितता व धांधली की खबर भी अक्सर सामने आती रहती है।लिहाजा गरीब योजना का लाभ पाने से वंचित रह जाते हैं। ताज़ा मामला उधवा प्रखंड के उत्तरी बेगमगंज पंचायत से एक ऐसा ही एक मामला सामने आया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत के…
रांची । भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड सरकार से हमें मंत्री पद के लिए कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सदन में हमारे पास सिर्फ दो विधायक हैं। इसलिए हम सरकार में शामिल करने के लिए राज्य सरकार पर कोई दबाव नहीं बनाएंगे, बल्कि हर कदम पर सरकार का साथ देंगे। भट्टाचार्य शनिवार को मेन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि समन्वय समिति बने और इंडिया ब्लॉक द्वारा लोगों को दी गई सात गारंटी को पूरा करने के लिए हम…
रांची । पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा आलू का ट्रक झारखंड आने से रोकने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि तत्काल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातकर इस मामले को सुलझाएं। मरांडी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा आलू का ट्रक झारखंड आने से रोकने के निर्णय ने रोजमर्रा की जिंदगी में महंगाई की चिंता बढ़ा दी है। बंगाल से आलू लेकर झारखंड आ रहे सैकड़ों ट्रकों को वापस लौटाया जा रहा है। सब्जी मंडियों में भी महज कुछ दिनों का ही…
मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला (एग्रो बिहार-2024) का किया उद्घाटन पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को गांधी मैदान में आयोजित चार दिवसीय राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेले का (एग्रो बिहार-2024) का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को कृषि कार्य में सहूलियत देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। प्रदर्शनी में लगाए गए कृषि यंत्रों और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और क्रियाकलापों के बारे में जो जानकारी दी गई है, उसको सभी लोग देखें और समझें। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नवम्बर, 2005 में सरकार में आने के बाद…
मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने फिल्म पुष्पा: द रूल के सेट पर अपने पांच साल के सफर को याद किया। इस दौरान अभिनेत्री भावूक भी हो गई। इस सफर को पूरा करने को लेकर एक्ट्रेस ने एक नोट शेयर किया है। इस नोट में वह फिल्म के तीसरे पार्ट की ओर भी इशारा करती नजर आई। रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने चाहने वालों के साथ अपनी भावनाएं शेयर की। उन्होंने कहा कि वह बेहद ही भावुक महसूस कर रही है। उन्होंने लिखा, “पूरे दिन की शूटिंग के बाद शाम को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई…
मुंबई । हाल ही में बालीवुड एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने फिल्मों की शूटिंग को लेकर एक डरावना अनुभव शेयर किया है, जिसे वो आजतक नहीं भूल पाई हैं। सयानी गुप्ता ने सेट पर इंटीमेसी को लेकर बातचीत की और बताया कि बदलते समय के बाद काफी चीजें सुधर रही है। अब इंटीमेट सीन या बोल्ड सीन शूट करते वक्त सेट पर इंटिमेसी कोर्डिनेटर और डायरेक्टर होते हैं। वह बहुत ही प्रोफेशनली शूट होते हैं। मगर एक बार उनके साथ ऐसा किस्सा हुआ था जिसे आज तक वह भूल नहीं पाई हैं। सयानी गुप्ता ने कहा, मैं इंटीमेसी को लेकर पूरी…
नहाने वाले साबुन की कीमतों में 7-8 फीसदी का उछाल नई दिल्ली। हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) और विप्रो जैसी बड़ी कंपनियां ने पाम ऑयल की बढ़ती कीमतों की वजह से साबुन के भाव 7-8 फीसदी तक बढ़ा दिए हैं। पाम ऑयल, साबुन निर्माण में एक महत्वपूर्ण कच्चा माल है और इस बढ़ोतरी का सीधा प्रभाव सीधे ग्राहकों की जेबों पर दिख रहा है। सिर्फ साबुन ही नहीं, एचयूएल और अन्य कंपनियां चाय की कीमतों में भी इजाफा कर रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में इजाफे की वजह से कंपनियां कीमतें बढ़ा रही हैं। पाम ऑयल,…


