Author: Santal Express

प्रदेश भाजपा कर रही है हार की समीक्षा बैठक मतदाताओं में मर्ईया योजना का आकर्षण भी हार का कारण मुझे अपनों ने ही लूटा : नारायण दास मेरी तस्वीर में तीर-धुनष लगा पोस्ट वायरल किया गया : लोबिन  रांची । प्रदेश भाजपा शनिवार से हार के कारणों की समीक्षा में जुट गई है। यह सिलसिला रविवार तक जारी रहेगा। हार के कारणों में अंदरूनी कलह और भीतरघात की बातें सामने आई हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता  पाकुड़। जिला अंतर्गत चौकीदार बहाली के तहत 15 सितम्बर 2024 को हुई लिखित परीक्षा के उपरांत  शनिवार को पुलिस लाईन मैदान में उप विकास आयुक्त  महेश कुमार संथालिया की अध्यक्षता में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया।शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत चल रहे कार्य लंबाई जांच, रेस ट्रैक आदि का जायजा लेते हुए शारीरिक दक्षता परीक्षा कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को चौकीदार बहाली के तहत निर्धारित नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न कराया। 1323 अभ्यर्थियों ने आज दक्षता परीक्षा में भाग लिया जिसमें…

Read More

 कुंडहित (जामताड़ा) । कुंडहित प्रखंड में दर्जनों जर्जर आंगनवाडी केन्द्र दुर्घटना का आमंत्रण दे रहा है। इन आंगनवाडी केन्द्र में कभी भी बड़ा दुर्घटना घट सकती है। बार बार केन्द्र केे सेविकाओं द्वारा जानकारी देने के बाद भी उक्त जर्जर भवन मरम्मति नही हो सका । केन्द्र संचालन करने में सेविकाओं डरे सहमें रहते है। कहा कहा है जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र – कुंडहित प्रखंड के बेनिगंज,  बागडेहरी, जनार्दनपुर, बामुनभुई, कुंडहित 2, बाबुपुर 1, गायपाथर, चड़कमारा, सहित दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्र वर्षों से मराम्मती नहीं होने के कारण जर्जर हो गया। उक्त भवन में बरसात के दिनों में ऊपर से पानी टपकता…

Read More

गोड्डा :: जिला जज प्रथम पवन कुमार की अदालत ने जान मारने की नियत से गोली चलाकर घायल करने के तीन आरोपितों को सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसमें पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी राजकुमार ठाकुर पिता बद्री ठाकुर को दोषी पाकर आजीवन कारावास व 10,000 रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड का भुगतान नहीं करने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास से दंडित किया गया। वहीं गांव के ही बद्री ठाकुर पिता मनीलाल ठाकुर एवं सरोज कुमार ठाकुर पिता बद्री ठाकुर को दोषी पाकर 10-10 वर्ष सश्रम कारावास व 10,000 रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। जुर्माना की राशि…

Read More

जामताड़ा : राज्य में 56 सीटों के साथ महागठबंधन की सरकार एक बार फिर से बन गई। महागठबंधन की सरकार में हेमन्त सोरेन चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपत लिए। शपथ ग्रहण के साथ ही महागठबंधन के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में आज झामुमो जिला कार्यलय में जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ दुबे के नेतृत्व में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखण्ड में महागठबंधन की सरकार एक बार फिर से बनी है, जिसके लिए आगामी सोमवार को जेएमएम के द्वारा एक विजय जुलूस निकाली जाएगी। इसके लिए रूप रेखा…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। शनिवार की सुबह अचानक मौसम बदला ओर सुबह करीब 5 बजे कुहासा छाने लगा। कुछ ही देर में घना कुहासा  छा गया। सड़क पर वाहनों का चलाया मुश्किल हो गया । सुबह 8 बजे के बाद धीरे  धीरे कुहासा हटा व हल्की धूप निकलने से लोगो ने राहत की सांस ली। शाम में अचानक ठंड भी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में दो डिग्री  की गिरावट हुई है।  यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। आने वाले एक सप्ताह में तापमान में और गिरावट आने की आशंका है। कुहासा की वजह से सुबह में…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। जिला स्तरीय खनन टास्क  फोर्स की बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अवैध रूप से कोयला,  पत्थर, बालू उठाव,  खनन, व भंडारण के रोकथाम के लिए समीक्षा करतें हुए   खनन पदाधिकारी डीटीओ, डीएमओ, सीओ, थाना प्रभारी को अवैध रूप से खनन कार्य  एवं भंडारण करने वाले पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपयुक्त ने अपने आदेश में कहा कि सभी माइंस एवं क्रशर का औचक निरीक्षण कर देखें कि वहां सीसीटीवी लगा हुआ है या नहीं, नहीं लगे रहने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसका प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करायें। …

Read More

हनवारा संवाददाता/ गोड्डा : महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा पंचायत अंतर्गत हनवारा यादव टोली एव मिल्की आंगनबाड़ी के पास मिल्की चौक  इमली बांध के पास में लगा सोलर जलमीनार करीब साल भर से खराब है। जिसके कारण ग्रामीणों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। ग्रामीण अनुरोध यादव, सतीश यादव, मुर्शीद आलम, तौफीक आलम, बेचू आलम, साबिर आलम आदि ने बताया कि गांव में जल मीनार से करीब 30-40 घर एवं राहगीरों को पानी मिलता था। लेकिन जब से जल मीनार खराब हुआ है, तब से पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। पानी की व्यवस्था के लिए…

Read More

गोड्डा : करीब दस साल से जिले के लोग स्थानीय तौर पर बड़े पर्दे पर फिल्म देखने को लालायित थे। नये दौर में किसी मल्टीप्लेक्स में लग्जीरियस सिनेमा घर में यहां के लोग फिल्म देखने के लिए देवघर, भागलपुर या फिर अन्य किसी शहर जाना पड़ता था। मगर अब लोगों का सपना पूरा हो गया है। अब लोग यहीं पर मल्टीप्लेक्स में बैठकर फिल्म देखने का आनंद ले सकेंगे। गोड्डा में गोड्डा- भागलपुर मुख्य मार्ग पर स्थित कॉम्पलेक्स की तीसरी मंजिल पर सिने कैफे नाम से सिनेमा घर खुल रहा है। इस सिनेमा घर में पांच दिसंबर को पुष्पा-टू के…

Read More

जामताड़ा : पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा झारखंड में आलू निर्यात पर रोक लगाए जाने से राज्य भर के व्यवसायियों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार को जिला चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर इस संदर्भ में अपने अपनी चिंता जाहिर की गई। चेंबर के जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि बंगाल सरकार के द्वारा आलू निर्यात पर रोक लगाए जाने से पूरे राज्य में आलू की उपलब्धता प्रभावित होगी। आलू कम उपलब्ध होने से महंगाई बढ़ेगी साथ ही आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस प्रेस वार्ता में मिंटू…

Read More