जसीडीह। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में कोटशिला-पुरुलिया सेक्शन में कोटशिला स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के से जुड़े में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण, 5 ट्रेनों के रूट डायवर्ट गए है। साथ ही कुछ ट्रेनों की रद्द किया गया है।जिसमें 02 दिसंबर से 05 दिसंबर तक चंद्रपुरा-बोकारो स्टील सिटी-कोटशिला-मुरी के बजाय चंद्रपुरा-बरकाकाना-मुरी के रास्ते चलाया जाएगा। जिसमें 13504/13503 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस, 30 सितंबर से 05 दिसंबर तक की यात्रा रद्द रहेगी। 03597/03598 रांची आसनसोल-रांची मेमू स्पेशल, 01 दिसंबर से 05 दिसंबर तक रद्द रहेगी। वहीं मार्ग परिवर्तन ट्रेनों में 13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस को दिनांक 01 दिसंबर और 03 दिसंबर को मुरी-कोटशिला-बोकारो स्टील सिटी-चंद्रपुरा के बजाय मुरी-बरकाकाना-चंद्रपुरा के रास्ते चलाया जाएगा। 13319 दुमका-रांची एक्सप्रेस को 02 दिसंबर से 05 दिसंबर तक चंद्रपुरा-बोकारो स्टील सिटी-कोटशिला-मुरी के बजाय चंद्रपुरा-बरकाकाना-मुरी के रास्ते चलाया जाएगा। 12019 हावड़ा – रांची शताब्दी एक्सप्रेस को 02 दिसंबर से 05 दिसंबर तक चंद्रपुरा-बोकारो स्टील सिटी-कोटशिला-मुरी के बजाय चंद्रपुरा-बरकाकाना-मुरी के रास्ते चलाया जाएगा। 12020 रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस को 03 दिसंबर को मुरी-कोटशिला-बोकारो स्टील सिटी-चंद्रपुरा के बजाय मुरी-बरकाकाना-चंद्रपुरा के रास्ते चलाया जाएगा। 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस को दिनांक 05 दिसंबर को मुरी-कोटशिला-बोकारो स्टील सिटी-चंद्रपुरा के बजाय मुरी-बरकाकाना-चंद्रपुरा के रास्ते चलाया जाएगा।



