रानीश्वर । अबुआ दिशोम अबुआ राज में गरीब असहाय लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है| जिससे उन्हें जीवन यापन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है| प्रखंड अन्तर्गत सादीपुर गांव के अनुसूचित जाति की विधवा भागी बाउरी को विगत तीन महीने से अनाज नहीं मिल पा रहा है। उसे पीडीएस डीलर देवीधन हंसदा की दुकान से अनाज मिलता है, परन्तु कतिपय कारणों से विगत तीन महीने से उसे अनाज नहीं मिला है| उसका लाल कार्ड संख्या 202003366470 हैं| बताते चलें भागी बाउरी पैरालाइसिस से ग्रसित है जिससे वह जन बितरण प्रणाली दुकान जाने असमर्थ हैं| पिछले महीने ऑटो भाड़ा कर लिंक कराने गयी थी । देवीधन की दुकान का लिंक सादीपुर गांव का एक युवक करता हैं । किसी कारण उसका लिंक नहीं हो पाया। विगत तीन महीने से भागी को अनाज नहीं मिला हैं| त्रिस्तरीय पंचायत को यहां गांव की सरकार कहा जाता है, परन्तु उस गांव की सरकार के निर्वाचित प्रतिनिधि भी पैरालाइसिस से पीड़ित बृद्धा को चावल उपलब्ध कराने को लेकर उदासीन बने हैं।



