खरगोन । मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में गुरुवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां सनावद थाना क्षेत्र में एक बेकाबू कार इंदिरा सागर डैम की नहर में गिर गई। पानी का बहाव इतना तेज़ था कि कार आधे किलोमीटर दूर तक बह गई। रात करीब आठ बजे के नहर में बहते हुए कार की पार्किंग लाइट जलती देख लोगों की नज़र उस पर पड़ी, तो पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पर सनावद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण परेशानी हुई। पुलिस ने कार को निकाल लिया…
Author: Santal Express
रांची । शहर के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित हटिया डैम में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने हटिया डैम में शव को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, आसपास के लोगों से पहचान कराने पर युवक की शिनाख्त धुर्वा निवासी आतिश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने इसके गुमशुदगी का मामला धुर्वा थाने में दर्ज कराया था। थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल…
गोड्डा : हेमंत कैबिनेट में गोड्डा जिला के दो विधानसभा क्षेत्र गोड्डा एवं महागामा के विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर महागठबंधन कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इसी क्रम में गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव एवं महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह के मंत्री पद के शपथ लेने के बाद ही जिला मुख्यालय कारगिल चौक एवं महागामा के बसवा चौक पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जिला मुख्यालय के कारगिल चौक पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में जश्न मनाया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर अबीर गुलाल खेले, वही जमकर आतिशबाजी की। मौके पर जिला अध्यक्ष दिनेश…
महागामा : प्रखंड के बसुआ चौक पर गुरुवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने विधायक दीपिका पांडेय सिंह के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जोश और उत्साह के साथ जश्न मनाया। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर नृत्य किया और खुशी में झूमते नजर आए। पूरे माहौल में उत्सव का रंग छा गया। समर्थकों ने एक स्वर में दीपिका पांडेय सिंह के समर्थन में “दीपिका पांडेय सिंह जिंदाबाद” और “महागामा की शान, दीपिका पांडेय सिंह” के नारे लगाए। स्थानीय लोगों ने भी मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। क्षेत्र में जगह-जगह पटाखे फोड़े गए। इस अवसर पर…
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू का झामुमो के कार्यकर्ताओं ने सिमलोंग सीमा व धरमपुर चोक पर जोरदार स्वागत किया।विधायक ने धरमपुर मोड़ स्थित सिधो कान्हू के प्रतिमा पर मालार्पण कर नमन किया। वही लिट्टीपाड़ा चोक स्थित तिलकामांझी व प्रखण्ड परिसर में स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में मालार्पण कर नमन किया।इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता गर्म जोसी से सीमावर्ती क्षेत्र सिमलोंग में स्वागत किया। मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की, प्रसाद हांसदा, रामका बेसरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आक्रोश मार्च के माध्यम से उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन दुमका : सर्व सनातन समाज के बैनर तले गुरुवार को बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार का विरोध दुमका की सड़कों पर आक्रोश मार्च निकाला । काफी संख्या में लोग दुमका के यज्ञ मैदान में एकत्रित हुए और आक्रोश मार्च के माध्यम से उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। सर्व सनातन समाज के कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनील सोरेन सहित शहर के गणमान्य लोगों ने बांग्लादेश में हिन्दू समाज के प्रति हो रहे अत्याचार पर आक्रोश व्यक्त किया। सर्व सनातन समाज के सदस्य ने कहा…
नई दिल्ली । पिछले कई महीनों से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं। उनके घरों और प्रतिष्ठानों को जलाए जाने की खबरें भी आ रहीं है। अब यह मुद्दा भारतीय संसद में भी उठाया जा रहा है। भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंदू संत चिन्मय कृष्णदास की गिरफ्तारी की बुधवार को संसद में निंदा की। लोकसभा में शून्य काल के दौरान हेमा मालिनी ने कहा, कि मैं स्वयं कृष्ण भक्त हूं और इस्कॉन की अनुयायी हूं। मैं कृष्ण की पावन नगरी मथुरा की प्रतिनिधि हूं। हम धर्म पर अत्याचार बर्दाश्त…
सीएम हेमंत के अलावा चार मंत्री संताल परगना से सुमन सिंह दुमका । गुरुवार को झारखंड में कैबिनेट विस्तार के साथ ही हेमंत सोरेन सरकार के गठन का काम पूरा हो गया।जिन 11विधायकों ने गुरुवार को मंत्री पद का शपथ ली,उनमें सर्वाधिक 4 मंत्री संताल परगना से बने हैं।इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद संताल परगना के बरहेट से विधायक हैं।इस लिहाज से देखा जाए तो हेमंत सोरेन की नई सरकार में संताल परगना का वर्चस्व हो गया है।झामुमो कोटा से मधुपुर के विधायक हफीजुल हसन मंत्री बने हैं।वे पिछली सरकार में भी मंत्री थे।वहीं कांग्रेस कोटा से जामताड़ा विधायक…
अगड़ी जाति को नहीं मिली कोई तवज्जो चंदन मिश्र झारखंड में इंडिया गठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट का आज विस्तार हो गया। झारखंड में मइयां सम्मान योजना की लहर में गठबंधन की सरकार तो बनी, लेकिन 12 सदस्यीय कैबिनेट में उस अनुपात में मईयाँ लोगों को जगह नहीं मिली। 30 फीसदी जगह भी उन्हें नहीं मिली। 12 में से सिर्फ दो मईयां को ही जगह मिल पाई। उसमें भी कांग्रेस पार्टी की दोनों विधायक मईयां इसमें शामिल हैं। झामुमो से किसी मइयां को कैबिनेट में जगह नहीं मिली, जबकि झामुमो के पास कैबिनेट के सबसे अधिक सात बर्थ…
रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राज्य की बागडोर संभालने के साथ एक्शन मोड में आ चुके हैं। उन्होंने गुरुवार को नई सरकार के मंत्रिपरिषद के गठन के साथ झारखंड आंदोलनकारियों को एक बड़ा तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग की ओर से चिन्हित 299 आंदोलनकारियों की 30 वीं संपुष्ट सूची को मंजूरी प्रदान कर दी है। इनमें 144 चिन्हित आंदोलनकारी , आश्रित को 35 सौ रुपए और एक आंदोलनकारी आश्रित को सात हज़ार रुपए मासिक पेंशन मिलेगा। वहीं, 154 आंदोलनकारियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इन सभी को 20 अप्रैल 2021 की तिथि…


