टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। यह उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर है, लेकिन इसके बावजूद हिना जिस तरह अपनी लड़ाई लड़ रही हैं, वह कई लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है। हाल ही में हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल की एक तस्वीर साझा की, जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया। बैकसाइड से ली गई इस तस्वीर में हिना का चेहरा नहीं दिख रहा, लेकिन उनकी स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। तस्वीर में हिना के एक हाथ में यूरिन बैग और दूसरे हाथ…
Author: Santal Express
नई दिल्ली । यूपीआई से जुड़े रुपे क्रेडिट कार्ड के जरिए लेनदेन में वित्त वर्ष 2024 के पहले सात महीनों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। अप्रैल से अक्टूबर 2024 तक 63,825.8 करोड़ रुपये के कुल 750 मिलियन लेनदेन हुए। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष 2024 की समान अवधि की तुलना में दोगुने से भी अधिक है, जब कुल 33,439.24 करोड़ रुपये के 362.8 मिलियन लेनदेन दर्ज किए गए थे। यूपीआई से जुड़े रुपे क्रेडिट कार्ड की सुविधा सितंबर 2022 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना और…
नई दिल्ली । स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी स्कोडा किलाक लॉन्च की है। किलाक की शुरुआती कीमत 7.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है, और जनवरी 2024 से ग्राहकों को इसकी डिलीवरी दी जाएगी। केलाक को भारतीय बाजार के अनुकूल बनाते हुए 96 प्रतिशत तक स्थानीयकरण किया गया है। स्कोडा की वर्तमान उत्पादन क्षमता प्रति वर्ष 1 लाख यूनिट्स की है, और कंपनी 2025 तक केलाक की 80,000 यूनिट्स बेचने की उम्मीद कर रही है। स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक पेट्र जेनेबा ने कहा कि अगले साल तक इस लक्ष्य…
जीवन ज्योति बीमा योजना के लिए लक्ष्य 4.1 करोड़ नामांकन, मगर हुआ 30 फीसदी नामांकन नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने विगत कुछ वर्षों से आम नागरिकों को बीमा की सुरक्षा देने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) पर भरपूर जोर दिया है। ये योजनाएं आम जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं लेकिन आंकड़ों के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में इन दोनों योजनाओं की हासिल करने में कई समस्याएं आ रही हैं। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मिले आंकड़ों के मुताबिक सरकारी बैंकों ने सुरक्षा बीमा योजना के लिए तय किए…
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर के लिए 340 रुपए का टारगेट प्राइस बताया गया मुंबई । देश की एक सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिले रही है। यह कंपनी ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) बनाती है और इसके शेयर फिलहाल 314 रुपये के स्तर पर है, जो 340 रुपये तक जा सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार स्टॉक मार्केट के टेक्निकल एक्सपर्ट ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर के लिए 340 रुपये का टारगेट प्राइस बताया है। एक टेक्निकल एनालिस्ट की माने तो यह शेयर अगले 3-4 सप्ताह में 340 रुपये के लेवल को टच…
एडीलेड । भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हो गये। यशस्वी को मिचेल स्टार्क ने आउट किया। इससे यशस्वी जायसवाल गोल्डन डक होने वाले क्लब में शामिल हो गये। दिन-रात के इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने की। मैच की पहली ही गेंद का सामना करने में यशस्वी विफल रहे और स्टार्क ने एक विश्व रिकार्ड बना लिया। इसी के साथ ही मिचेल स्टार्क ने पहली ही गेंद पर सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की है। इस…
सुंदर की जगह अश्विन को शामिल किया गया एडीलेड । भारतीय क्रिकेट टीम यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में तीन बदलावों के साथ उतरी। दिन-रात के इस मैच में भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल ने भी वापसी की है। इन दोनो के अलावा इस मैच में आर अश्विन को भी अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है। ये तीनों ही पहे टेस्ट से बाहर थे। इसके शामिल होने से देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर को अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिली। इस मैच में रोहित और शुभमन की…
मैनहट्टन । एक शख्स ने फर्जी आईडी दिखाकर होटल में इंट्री ले ली। इसके बाद यूनाइटेड हेल्थकेयर सीईओ के सीने पर दाग दी गोली दी। इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। अमेरिका की हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी यूनाइटेडहेल्थ के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन की मिडटाउन मैनहट्टन होटल के बाहर हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और लगातार खुलासा कर रही है। हालांकि हत्या करने वाला शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। दूसरे दिन भी हत्यारे की तलाश जारी रही। यूनाइटेडहेल्थ अमेरिका की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी है और…
मुंबई । मुंबई शहर में लगातार बिगड़ते पर्यावरण का मुख्य कारण सड़क यातायात है। सड़क पर भारी यातायात के कारण पर्यावरण पर प्रभाव पड़ता है। पिछले साल, शहर की वार्षिक औसत एनओ2 सांद्रता 24 सतत परिवेश वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों में से 22 में डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य दिशा निर्देशों से अधिक थी। हाल ही में बियॉन्ड नॉर्थ इन सेवन मेजर इंडियन सिटीज नाम की एक रिपोर्ट में 2023 में प्रदूषण के स्तर का खुलासा हुआ है। मुंबई के मलाड पश्चिम में उच्चतम स्तर दर्ज किया गया, उसके बाद बस डिपो के पास सड़क किनारे स्टेशन बांद्रा कुर्ला का स्थान रहा।…
नई दिल्ली । दुनिया के कुछ भागों में जारी युद्ध की वैश्विक चुनौती के बीच भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक द्विपक्षीय बैठक की। जिसमें पीएम मोदी ने भारत के निकट पड़ोसी हिमालयी देश के आर्थिक विकास को लेकर मजबूत प्रतिबद्धता जताई और भूटान की 13वीं पंचवर्षीय योजना में दोगुनी भागीदारी का ऐलान किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में बताया कि भूटान के राजा और रानी का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। भूटान की प्रगति और…


