आक्रोश मार्च के माध्यम से उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
दुमका : सर्व सनातन समाज के बैनर तले गुरुवार को बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार का विरोध दुमका की सड़कों पर आक्रोश मार्च निकाला । काफी संख्या में लोग दुमका के यज्ञ मैदान में एकत्रित हुए और आक्रोश मार्च के माध्यम से उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
सर्व सनातन समाज के कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनील सोरेन सहित शहर के गणमान्य लोगों ने बांग्लादेश में हिन्दू समाज के प्रति हो रहे अत्याचार पर आक्रोश व्यक्त किया। सर्व सनातन समाज के सदस्य ने कहा कि जिस तरह से बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अमानवीय व्यवहार कर निंदनीय घटना लगातार कर वहां के हिंदू समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है, मार जा रहा है मन्दिरों को तोड़ा जा रहा है, वहां की मां बेटियों के साथ अत्याचार किया जा रहा है सर्व सनातन समाज इसका कड़ा विरोध करती है। इस घटना से भारत का हिंदू समाज काफी आक्रोशित है।
आक्रोश मार्च निकालकर उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया गया है कि बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं के अत्याचार पर भारत हस्तक्षेप करे। अगर ऐसा नही होगा तो आने वाले समय मे सर्व सनातन समाज एक बड़ा आंदोलन करेगी।




