देवघर संताल एक्सप्रेस:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवघर जिला के सरवां प्रखंड इकाई द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत विधिवत रूप से किया गया। जिसमे विभिन्न कोचिंग संस्थानों में सत्र 2024-25 के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया।सदस्यता अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं ने अभाविप सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर अभाविप देवघर जिला के जिला संयोजक प्रशांत शंकर कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में कार्य करने का लक्ष्य लेकर छात्र संगठन के रूप में समाज के सभी क्षेत्रों में कार्य करने वाले विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।विद्यार्थी परिषद दलगत राजनीतिक से दूर राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए कार्य करता है।संगठन का मूल्य मंत्र केवल छात्र संघ का चुनाव लड़ना या आंदोलन करना ही नहीं है बल्कि व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र का पुनर्निर्माण करना ही मूल्य लक्ष्य है। उन्होंने अभाविप के बारे में आगे बताते हुए कहा की अभाविप एकमात्र छात्र संगठन है,जो साल में केवल एक बार ही सदस्यता अभियान चलाता है।सदस्यता अभियान में उन सभी छात्र-छात्राओं को जुड़ने का अवसर मिलता है, जो राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए जागरूकता अभियान, समाज में सेवा कार्य,पर्यावरण संरक्षण, जातीय भेदभाव को दूर कर सामाजिक समरसता बनाने की लालसा रखते हैं।मौके पर देवघर नगर सह मंत्री गोपाल राज, मिट्ठू कुमार, मनोज कुमार यादव, मृणाल आनंद, बादल कुमार, बासुकी मंडल, रंजन वर्मा आदि छात्र-छात्रा में मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


