नाला जामताड़ा– नाला नेताजी स्टेडियम(कालीपाथर)में श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ तथा भागवत महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो शिरकत किए। उनके आगमन होते ही आयोजक समिति के द्वारा माला पहनाकर तथा शाॅल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान आचार्य सुशील भट्टाचार्य तथा पवन भट्टाचार्य के सानिध्य में वैदिक कर्मकांड पूर्ण किए गए। इस दौरान विधिवत रूप से पंच कलश स्थापन की गई साथ ही ध्वजारोहण की गई। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सह विस अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि तमाम लोगों से आग्रह है इस धार्मिक अनुष्ठान में पधारकर पुण्य बटोरे। उन्होंने इस धार्मिक अनुष्ठान में सहयोग करने की भी बात कही। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की अनुष्ठान सूची का विमोचन किया। इस अवसर पर आचार्य सुशील भट्टाचार्य ने कहा कि पंच कलश स्थापन, ब्रह्मा विष्णु महेश पंच देवता पूजन,भूमि पूजन,श्री श्री संकटमोचन का ध्वजारोहण आदि विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। मौके पर 20 सुत्री अध्यक्ष उज्वल भट्टाचार्य, प्रखंड प्रमुख कलावती मुर्मू, उप प्रमुख समर माजी, अनुष्ठान के व्यवस्थापक राधानाथ मंडल, उपाध्यक्ष जयधन हांसदा, विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हंसदा विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा,20 सुत्री सदस्य भवसिंधु लायेक,20 सुत्री सदस्य जनार्दन भंडारी, पूर्व जिप सदस्य सुकूमनी हेम्ब्रम, मुखिया अजीत मुर्मू,पंकज झा,तपन तिवारी, खिरोद महतो, अनंत मंडल,मुखिया महेश्वर हांसदा,महेश कपूर, निरंजन मंडल, दीपक मंडल, कृष्ण कांत महतो,आशीष बनर्जी,यशोदी मुर्मू,तपन राउत, गौरी सिंह, गुपिन सोरेन, राजु दास, उज्वल घोष, पूर्ण चंद्र भट्टाचार्य, उज्वल पाल, रंजीत तिवारी,जितेंद्र नाथ मंडल, बनमाली मंडल, बबलू बनर्जी,डोमन राय, दयामय घोष, सहित अन्य गणमान्य लोग तथा काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। ज्ञात हो कि इस नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 5 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। इसके अलावे 6 मार्च से 12 मार्च तक प्रात: संध्या कथावाचिका प्रयागराज सुश्री अंजनी गोस्वामी के द्वारा कथा वाचन की जाएगी। वहीं 13 मार्च को दिलीप बनर्जी तथा गणेश भट्टाचार्य के द्वारा कवि गान प्रस्तुत की जाएगी।वहीं 14 मार्च शुक्रवार को कलकत्ता के मशहूर बाउल शिल्पी प्रियंका दास के द्वारा बाउल गीत प्रस्तुत की जाएगी। मालूम हो कि यज्ञ के दौरान भव्य मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जो कि वीरभूम सहित अन्य राज्य से मेले का आयोजन किया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now