नाला (जामताड़ा) : शुक्रवार को नाला नेताजी स्टेडियम में दिशोम गुरू क्लब कालीपाथर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सेमीफाइनल में आठ टीम खड़ा हुआ जिसमें राय ब्रदर तथा जामुड़िया एमजी आदिवासी क्लब सेमीफाइनल हेतु क्वालिफाई किया।मालूम हो कि आज खेल के दूसरे दिन आसनसोल मिली जुली क्लब वर्सेस दामोदरपुर एफसी जामुड़िया तथा राय ब्रदर वर्सेस एबी ब्रदर तथा लकी बाॅयज वर्सेस जेबीसी अम्बीका एकादश फुटबॉल टीम ग्राउंड पर उतरे थे, वहीं सभी टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।अंत में राय ब्रदर्स तथा लकी बाॅयज के बीच सेमीफाइनल खेला गया। जिसमें राय ब्रदर क्वालिफाई हुआ।वहीं जामुड़िया एमजी आदिवासी क्लब तथा आसनसोल मिली जुली क्लब के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया जिसमें एमजी जामुड़िया क्लब सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई हुआ। ये दोनों टीम कल फाइनल ग्राउंड में अपना प्रदर्शन करेंगे।मालूम हो कि आज के इस कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सुत्री अध्यक्ष उज्वल भट्टाचार्य, विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा,वरिष्ठ नेता आशीष तिवारी, मुखिया अजीत मुर्मू,दलाबड़ पंचायत के मुखिया साविका सोरेन, प्रखंड सचिव जयधन हांसदा,20 सुत्री सदस्य जनार्दन भंडारी, 20 सुत्री सदस्य भवसिंधु लायक, 20 सुत्री सदस्य नदियानंद सिंह, तपन झा,जोगेन्दर सोरेन, शेख कासिम,कांग्रेस प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष समर माजी,खेल प्रभारी सुरजीत भट्टाचार्य, खेल संयोजक गुपीन सोरेन ,मंगल सोरेन, दयामय घोष, तपन राउत,सानंद माजी,कृष्णा टुडू, पूर्व मुखिया बहादुर सोरेन,अनंत मंडल,नुनूलाल टुडू,धोनालाल सोरेन,गया भंडारी,प्रेम मरांडी,हेमलाल सोरेन, सुरजीत भट्टाचार्य, कपधन हेम्ब्रम, पूर्ण चंद्र सोरेन, अशोक सोरेन, सानु टूडू,सरकार सोरेन, सेवाधन सोरेन, गजनी टुडू,शिराय सोरेन, रूपधन हेम्ब्रम, फनीभूषण सोरेन, सुकूमार सोरेन अशोक सोरेन, संजीव सोरेन,हिरूलाल सोरेन, मुकेश सोरेन, निताई हालदार सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।



