काठीकुंड । शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित झामुमो विधायक आलोक कुमार सोरेन को जीत की बधाई देने का सिलसिला निरंतर जारी है| सोमवार को बिछियापहाडी पंचायत के विभिन्न गांवों के दर्जनों कार्यकताओं ने आलोक सोरेन के काठीकुंड स्थित विधायक आवास पहुंचकर उन्हें जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर दुमका सांसद नलीन सोरेन, जिला परिषद अध्यक्षा जोयस बेसरा मौजूद रहे। अवसर पर सिद्दीक अंसारी, आदिल अंसारी, समशाद अंसारी, रज्जाक अंसारी, अलीमुल अंसारी, असफाक अंसारी, अएलम अंसारी, मानवेल मुर्मू, परमेश्वर मुर्म, लक्ष्मीकांत राय, लतीफ़ भंडारी, हबीबुल रहमान, प्रकाश मुर्म, बालदेव राय, अनील मुर्म, रजाउल अंसारी, इकरामुल अंसारी समेत कई कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधायक को फूलमाला पहना कर बधाई और शुभकामनाएं दी। मौके पर विधायक आलोक सोरेन ने कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र की समास्याओं से अवगत कराने की बात कही, ताकि समस्याओं को दूर करने के लिए उचित कदम उठाया जा सके। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार अंसारी, सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन समेत कई कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
शिक्षक प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित विधायक आलोक को दी जीत की बधाई
काठीकुंड । झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रवक्ता डॉ संजीव कुमार मिश्र सहित अन्य शिक्षक प्रतिनिधियों ने सोमवार को काठीकुंड के शिवतला स्थित आवास पहुंचकर नव निर्वाचित विधायक आलोक कुमार सोरेन को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए शाॅल ओढ़ाकर पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर नवनिर्वाचित विधायक ने कहा कि वे शिक्षा को और बेहतर करने के लिए प्रयासरत हैं। मौके पर डॉ मिश्र ने कहा कि राजनीतिक पदक्षेप के पूर्व भी आलोक प्रोग्रेसिव मूवमेंट फॉर रूरल एडुकेशनल से जुड़कर भी ग्रामीण शैक्षिक परिवेश को बेहतर जानते रहे हैं। लिहाजा शिक्षा के क्षेत्र में आदिवासी बहुल ग्रामीण इलाकों में उनसे बड़े सकारात्मक मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षाएं स्वाभाविक है। शिक्षक समुदाय माननीय विधायक श्री सोरेन के सफलता की हार्दिक कामना करता है। अवसर पर जयराज कुमार मुर्मू ,अताउल अंसारी ,बलराम प्रसाद मंडल सहित अन्य शिक्षक प्रतिनिधि शामिल थे।



