एस.के. झा. ‘सुमन’
दुमका। झारखंड की जनता ने इंडिया गठबंधन की सरकार को इस बार भरपूर आशीर्वाद दिया है। प्रचंड बहुमत के साथ जनता ने इंडिया गठबंधन की झोली में 56 बहुमूल्य विधायक का बहुमत दिया है। एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इस सरकार के मुखिया फिर से हेमंत सोरेन होने जा रहे हैं। आज इंडिया गठबंधन सरकार का शपथ होना है। शपथ के बाद इंडिया गठबंधन सरकार को किए गए वादों के कसौटी में खरा उतरना भी है । इसके साथ ही आगे सरकार की नीतियां और उनका तय किया गया रास्ता जनता के आकांक्षाओं और भविष्य तय करेगा। जनता को इंडिया गठबंधन की सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। जनता चाहती है कि जिस उम्मीद के सहारे सत्ता सौंपी है। नई सरकार उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरे। इन सारी विषयों को लेकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की जनता से संताल एक्सप्रेस ने की बात। पेस है इनके अंश।
————————
शहरी और ग्रामीण नागरिकों ने दी अपनी-अपनी राय
————————————————————————————————
युवाओं, महिलाओं और जनजातियों को आर्थिक के साथ-साथ सामाजिक रूप से भी मजबूत बनाने की जरूरत है। उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना, बड़ा होने का सपना दिखाना तो ठीक है पर उसे पूरा करना भी सरकार का ही काम है।
*रूपेश पटवारी, व्यवसाई,दुमका।
————————————————————————————————
युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है । युवा परेशान हैं। राज्य में बड़ी संख्या में सरकारी और गैर सरकारी पद रिक्त हैं। सरकार अगर युवाओं को ध्यान में रखकर तेजी से रोजगार सृजन कर युवाओं को रोजगार देने से पलायन रुकेगा। गांव में समृद्धि आयेगी। इसके लिए सरकार को जल्द वैसे पदों को चिह्नित करना चाहिए, जो खाली हैं।
*सुरजीत रजक, छात्र, दुमका।*
————————————————————————————————
स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं की दुमका में खासी कमी है। सरकार शिक्षा और मेडिकल फैसिलिटी को गुणवत्ता पूर्वक सुधार कर मेडिकल कॉलेज और शिक्षण संस्थाओं की क्षमता को वृद्धि करने की जरूरत है। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार का असर राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा। इससे सरकारी कोष में वृद्धि के साथ लोगों के लिए रोजगार के नये द्वार खुलेंगे।
*चंपा देवी, गृहणी, दुमका*
————————————————————————————————
चुनाव में मंईयां योजना की राशि 2500 रुपये महिलाओं को हेमंत सरकार ने कैबिनेट पास कर देने का वादा किया है। इसको पूरा किया जाना चाहिए। नकद राशि मिलने से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होगीं। चुनाव से ठीक पहले शुरू की गयी इस योजना को मजबूती इंडिया गठबंधन सरकार को देना चाहिए।
*शीतल यादव, पंचायत समिति सदस्य, शिकारीपाड़ा*
————————————————————————————————
महिला को मिलने वाला सरकार के द्वारा मंईयां सम्मान योजना का 2500 का भुगतान किसी प्रकार की कोई कमी नहीं करनी चाहिए बल्कि सरकार को और हो सके तो वृद्धि करनी चाहिए। ऐसा करने से महिलाओं के पास नगद राशि मिलेगी। जिससे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी। ऐसा भूमिका सरकार का लेने से महिलाओं का सम्मान में वृद्धि होगी।
*सुंदरी बीबी,किसान, शिकारीपाड़ा*
————————————————————————————————
पोषण और खाद्य सुरक्षा जनता को मिलना चाहिए। जनता को राशन में मिलनेवाले अनाज की गुणवत्ता का ख्याल रखना चाहिए। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को जो पोषण मिल रहा है, उसका भी गुणवत्ता का ख्याल रखा जाना चाहिए।
*सनाउल अंसारी,कृषक, शिकारीपाड़ा *



