साहिबगंज। साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के रक्सी स्थान स्थित माइंस में एक घटना में एक हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। माइंस के कर्मियों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां जांच के दौरान ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। इधर पुलिस को जानकारी मिलती ही सदर अस्पताल पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया वही मृतक छोटी कोदरजन्ना के रहने वाला मंटू पासवान (44) था। मृतक का भाई अरूण पासवान ने बताया कि मंटू पासवान रक्सी स्थान स्थित संजय यादव के माइंस में हाइवा चालक था। वे वहां लगभग पांच साल से काम कर रहा था। रोज की तरह आज भी वे काम पर गया। अचानक वहां से खबर मिली है कि उसका भाई मंटू पासवान को चोट लगी है। माइंस के ही कर्मियों ने उसे अस्पताल लेकर पहुचा। जब अस्पताल देखने गया तो तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई ने बताया कि उसे किसी से पता चला कि माइंस में हाईवा के डाला में किल्ली लगाने के दौरान पोप्लेन से धक्का लगने से डाला से दबा गया था। हालांकि माइंस के कर्मियों ने इस घटना के बारे में कोई सही जानकारी नही दी है। सिर्फ उन्हें बताया कि चोट लगा है। इसमें मृतक के सिर में चोट लगी है। वहीं मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र है। इसमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है। जबकि पुत्र इंडियन आर्मी में है। इधर परिजनों का रो-रो कर हाल बूरा हाल है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




