मंड़रो,साहिबगंज। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मेघनाथ उरांव विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय मंडरो, उर्दू मध्य विद्यालय सिरसा,मध्य विद्यालय मिर्जाचौकी मे बने मतदान केंद्रों का निरिक्षण किया गया।इस दौरान बीडीओ सह सीओ ने मतदान केन्द्र पर मतदाताओं को मतदान के दिन किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर निरीक्षण किया गया।वहीं जानकारी देते हुए बीडीओ सह सीओ मेघनाथ उरांव ने बताया की मतदान केंद्र पर बिजली, पानी पंखा,टेबल,शौचालय एवं रैंप की जांच की गई।जहां पर जो कमी है,उनको ठीक करने का कार्य करवाया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि मतदाता भय मुक्त वातावरण में अपना मतदान करेंगे उन्हें कोई भी असुविधा न हो इसके लिए प्रखंड प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन इनके लिए हर सुविधा के लिए तत्पर रहेंगे। मौके पर बीपीओ सह दंडाधिकारी मनीष कुमार, मिर्जाचौकी थाना के एएसआई मिलन मिंज,जनसेवक नरेश कुमार रजक,मध्य विद्यालय मिर्जाचौकी के प्रधानाध्यापक छविलाल पासवान,बीएलओ पुनम देवी,विभा मिश्रा,मंजु देवी मालोती मरांडी, प्रियंका देवी,रेणु देवी सहित कई अन्य कर्मी मौजूद थे।




