रानीश्वर। प्रखंड के कुमिरखाला गांव स्थित प्राचीन काली पूजा मंडप में काली पूजा को लेकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। गुरुवार को यहां देर रात मूर्ति स्थापित कर राजपूत परिवार के पुरोहित चंद्र मोहन भट्टाचार्य एवं प्रदीप भट्टाचार्य ने विधि विधान से पूजा की। बताते चलें कि यहां दो पाषाण काली की पूजा होती है। राजपूत परिवार द्वारा 250 साल से आयोजित प्राचीन काली पूजा में दूर दूर से लोग आकर प्रतिमा का दर्शन करते हैं। भातृ द्वितीय के दिन प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।




