देवघर। एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग का तबादला चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को दिया है। इनका तबादला पर देवघर जिला झामुमो ने चुनाव आयोग के इस कार्य पर सवाल उठा दिया है.पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रेसवार्ता कर कहा कि चुनाव आयोग क्यों एसपी का तबादला किया इसका कोई जवाब उनके पास नही है। झामुमो पार्टी के देवघर जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा अपना राजनीतिक फायदा के लिए चुनाव आयोग के माध्यम से लोगो मे भय पैदा कर रही है.बिना किसी कारण एसपी का तबादला भी उसी में से एक है.जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के वक़्त आयोग द्वारा अधिकारी पदाधिकारी का मनोबल बढ़ाना चाहिए था न कि एक आदिवासी आईपीएस का बिना किसी कारण उसका तबादला कर उसका मनोबल को नीचे गिराना। जिलाध्यक्ष ने बताया कि चुनाव आयोग भाजपा की एजेंट के रुप में काम कर रही है.ऐसे ने चुनाव प्रभावित होने की प्रबल संभावना है.भाजपा चुनाव आयोग के माध्यम से जनतंत्र के बीच भय पैदा कर रही है.चुनाव आयोग के इस कार्य का देवघर झामुमो घोर निंदा करती है.निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव पर भी जिलाध्यक्ष ने सवाल उठाया है.इस प्रेस वार्ता के दौरान झामुमो के प्रदेश और जिला कमिटी के सुरेश शाह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।




