देवघर।एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटाए जाने की सूचना है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ऐसा किए जाने की खबर है. हालांकि अभी इस संबंध में औपचारिक तौर पर आयोग के स्तर से पत्र जारी नहीं किया गया है. सूचना के मुताबिक देवघर एसपी को लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भी हटाया गया था. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ केस दर्ज कराए जाने संबंधी विवादित मामलों को देखते उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान हटा दिया गया था. इसके बाद फिर से उन्हें देवघर में ही पदस्थापित किया गया. अब खबर है कि विधानसभा चुनाव के लिए भी उन्हें देवघर जिले से हटाया गया है. देवघर जिले के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे कैंडिडेट्स के मुताबिक, उन्हें भी सूचना है कि एसपी को मंगलवार को हटा दिया गया है. हालांकि अभी उन्हें अधिकृत लेटर नहीं दिखा है.




