दुमका। 11-जामा (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से शुक्रवार को सीपीआईएम पार्टी के प्रत्याशी सनातन देहरी ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता को अपना नामांकन पत्र सौंपा। वहीं दूसरे प्रत्याशी 07-शिकारीपाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से आई एन एस एस एफ पार्टी के प्रत्याशी सिमन मुर्मू ने निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता को अपना नामांकन पत्र सौंपा।




