देवघर। साइबर पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर जिला के देवघर नगर थाना अंतर्गत नंदन पहाड के पीछले भाग में स्थित जंगल झाड़ी से छापामारी कर 03 साईबर ठग को गिरफ्तार एवं 01 (एक) किशोर को निरूद्ध किया गया है। गिरफ्तार किये गये साइबर ठग के पास से 03 साईबर ठग गिरफ्तार 09 मोबाइल,11 सिम कार्ड, 01 प्रतिबिंब सिम कार्ड जब्त किया गया है। जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत नोवाडीह गांव के नीतिश कुमार दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता दिनेश दास, गुगुल कुमार दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता सानु दास,जमुई के बीचकोड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीचगढ़ा गांव के अमित कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पिता फुलेश्वर दास को गिरफ्तार कर सभी को कोर्ट में प्रस्तुत कर कोर्ट के निर्देश पर सभी को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार किये गये साइबर ठगों ने साइबर पुलिस को पूछताछ में बताया कि फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट बैंक कार्ड बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करते थे,साथ ही गूगल पर अपने फर्जी मोबाईल नम्बर हेल्पलाइन नंबर 24X7 अपलोड कर आमलोगों की समस्या के अनुसार उन्हे झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करना।
फर्जी फोन पे पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश बैक का झांसा देकर फोन पे गिफ्ट कार्ड क्रिएट करवाकर उसे रिडीम कर ठगी करना। फर्जी मोबाइल नम्बर से फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर आम लोगों को एटीएम बंद होने एवं उसे चालू कराने के लिए सीरीज कॉल करना। उसके बाद कस्टमर को झांसे में लेकर ओटीपी प्राप्त कर ठगी करना। फर्जी क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड केवाईसी अपडेट के नाम पर उपभोक्ताओं को झांसा देकर ठगी करते थे।




