साहिबगंज | जिले में 1000 करोड़ की अवैध खनन व मनी लेंडिग के मामले में जांच फिर से हुई तेज हो गई है.जहां ईडी के चार सदस्य टीम गुरुवार को साहिबगंज पहुंचकर राजेश यादव की तलाश में अर्धसैनिक बल के साथ इनोवा कार में सवार होकर गुरुवार को शोभापुर भट्ट सुनील यादव के आवासीय पर जहां करीब 20 मिनट तक पूछताछ की थी | इसके बाद ईडी की टीम निकालकर जिरवाबाडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मारीकुटी मौजा के महादेवगंज स्थित सीटीएस प्लांट पहुंची थी। वहां पूछताछ करने के बाद वापस लौट गई थी।वही आज शुक्रवार को फिर ईडी की टीम सीटीएस क्रेशर प्लांट पहुंची सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम दूसरे दिन भी सीटीएस माइंस की नापी कर रही है. जहाँ पांच गाड़ियों में ईडी की टीम पहुंची है। महादेवगंज सीटीएस प्लांट में मिली जानकारी के अनुसार टीम ने कई दस्तावेज मांगा उसके बाद सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया बताया जा रहा है कि जो खदान है वहां पहुंची है जो खदान की मापी है उसको लेकर तैयारी कर रही है।क्योंकि अवैध खनन का भी मामला सामने आ रहा है साहिबगंज जिले में ईडी ने 1000 करोड़ का मामला पाया था जिसको लेकर ईडी की टीम यहां पहुंची है और कई ऐसे जो खदानें हैं जो अवैध खनन हुआ है उसको लेकर भी जांच भविष्य में हो सकती है |




