साहिबगंज | नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर दहला मोहल्ले में घरेलू विवाद में एसिड पीने से एक महिला गंभीर हो गई गंभीर महिला को परिजनों ने इलाज के लिए शुक्रवार की बीते रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया अस्पताल में चिकित्सक ऋतुराज ने महिला के फौरन इलाज में जुट गए बताया जा रहा है कि रसूलपुर दहला निवासी मदन शाह की 55 वर्षीया पत्नी बदानी देवी घरेलू विवाद में एसिड पीने से गंभीर हो गई उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया इधर अस्पताल में चिकित्सक ऋतुराज ने बताया कि महिला एसिड पीने से गंभीर हो गई जिसको लेकर जिरवाबाडी पुलिस को सूचना दी गई पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है |




