नाला (जामताड़ा)– विधानसभा के मद्देनजर चेकपोस्ट में तैनात पुलिस पदाधिकारी तथा एसएसटी तथा एफएसटी की टीम के द्वारा कुल 2,20220 जप्त किया है। इस संबंध में नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा, एफएसटी नयन कुमार ,एसएसटी स्वाधीन घोष ने शुक्रवार अपराह्न करीब 4 बजे संयुक्त रूप से संवाददाताओं को जानकारी दी ।इस संबंध में नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि दुमका से आसनसोल की ओर दो अलग-अलग वाहनों में जांच के दौरान राशि जप्त की गई है ।उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल में 99,900 तथा एक चार पहिया वाहन में 1,30320 रूपये जप्त किया गया। घटना 2 बजे की बताई जा रही है। इस अवसर पर नाला थाना प्रभारी प्रदीप राणा ,दंडाधिकारी स्वाधीन घोष ,एफएसटी नयन कुमार ,एएसआई संजय गहलोत सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त जप्त राशि जिला स्क्रीनिंग कमेटी को सुपुर्द की जाएगी ।



