नाला (जामताड़ा)– चालेपाड़ा स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी माधव चन्द्र महतो ने प्रेस वार्ता की। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने कहा कि लंबे समय से यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा का शासन रहा है। आबुआ दिशोम आबुआ राज और आबुआ मुख्यमंत्री है लेकिन आप देखेंगे आदिवासी परंपरा की सभी चीजें विकास से महरूम दिखलाई पड़ते हैं। भारतीय जनता पार्टी इसबार अपनी प्रतिज्ञा के साथ मैदान में उतर रही है और वो पूरे डेमोग्राफी को अपने मुताबिक करते हुए हमलोगों ने एक संकल्प लिया है कि भारतीय जनता पार्टी ट्राइबल के लिए सबसे पहले ऑलचिकी भाषा माध्यम से हर विद्यालय में पढ़ाई होगी। सभी डाकबंग्ला परिसर में एक परगना भवन होगा। गांव में जो ट्राइबल विलेज हैं उनका जब बारात आता है तो पेड़ के नीचे ये लोग रहने का व्यवस्था करते हैं । भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनेगी तो हमलोग शादी का भवन बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावे सोहराय, विश्व आदिवासी दिवस आदि ट्राइबल कल्चर का जो महापर्व है इसमें छुट्टी की घोषणा करेगी सरकार। इसके अलावे जो लेखा होड़-माझी, पारानीक, गुड़ित, जोग मांझी आदि है इन सभी लोगों का मानदेय सम्मान जनक हमलोग देंगे। और आदिवासी बच्चियों का धर्मांतरण न हो, ये हमारा टाॅप प्रायॉरिटी रहेगा। इसके अलावे दाराम्दा टांडी का विकास ये भी हमारा इलेक्शन मेनोफेस्टो के अंदर का चीज है।इन चीजों को लेकर हमलोग ट्राइबल के बीच जाएंगे। जिस प्रकार से डेमोग्राफी हेमंत सोरेन के सरकार में चेंज हुआ है, पाकुड़,साहेबगंज में जिस प्रकार से बांग्लादेशी घुसपैठियां दिन प्रतिदिन आदिवासी बच्चियों को प्रलोभन देकर शादी कर रहा है और लगातार आदिवासी का अस्तित्व संकट में है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो सालों से आबुआ अबुआ करके लोगों को ठग रहा है, उनके जगह पर इसबार हमें यानी भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा मैं शिक्षक रहा हूं और एक शिक्षक होने के नाते मेरा जो चुनावी एजेंडा है वह शिक्षा व्यवस्था को बढ़िया करना है, यहां एक यूनिवर्सिटी की स्थापना करना है। स्वास्थ्य व्यवस्था,यातायात को बढ़िया करना है किसान बहुल एरिया होने के चलते अजय बराज योजना में लाइनिंग करके उस व्यवस्था को हर खेत को पानी और हाथ को काम यह व्यवस्था सुनिश्चित करना मेरा टॉप प्रायरिटी में है। मौके पर मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू,जिला उपाध्यक्ष रंजीत तिवारी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष तापस भट्टाचार्य, मंडल उपाध्यक्ष कैलाश मंडल, चन्द्र मोहन घोष, विपद घोष, निमाई घोष, शिवधन हेम्ब्रम, लालटु घोष आदि मौजूद थे।



