देवघर संताल एक्सप्रेस:- देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा एवं झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने रेलवे की नौकरी में कुलियों को समायोजित करने एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने की मांग केंद्र सरकार से की है।इंटक नेताओं ने कहा कि कुलियों को पेंशन दिया जाए,उन्हें दुर्घटना बीमा का लाभ मिले तथा अन्य सुविधाएं भी उन्हें मुहैया कराई जाए, मगर केंद्र सरकार कुलियों को रेलवे में नौकरी देने व अन्य सुविधायें उपलब्ध कराने के बजाय उसके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।




