जरमुंडी से बादल पत्रलेख लगाएंगे जीत का हैट्रिक किया दावा
दुमका ब्यूरो

दुमका। जरमुंडी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बादल पत्रलेख ने निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा। बताते चलें कि जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बादल पत्रलेख जो राज्य के कृषि मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने जरमुंडी से अपनी जीत का हैट्रिक लगाने का दावा किया है।
बादल पत्रलेख की 31 लाख 85 हजार 700 रुपए घोषित की संपत्ति
दुमका। जरमुंडी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बादल पत्रलेख चुनावी हलफनामें में नगदी 2 लाख 90 हजार होने की बात कही । वहीं एसबीआई बैंक में डिपॉजिट 5 लाख 95 हजार 700 रुपए ज्वेलरी 7 लाख 50 हजार रुपए हैं । कुल मूल्य 31 लाख 85 हजार 700 रुपए हैं। हलफनामे के अनुसार इन पर किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं है। इसके साथ-साथ इन पर किसी प्रकार की देनदारी भी नहीं है।



