बोले: चुनाव की चुनौती स्वीकार, दुमका विधानसभा में फिर से जीत कर लहराएंगे परचम
दुमका ब्यूरो

दुमका। 10-दुमका अ.ज.जा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बसंत सोरेन ने गुरुवार को नामांकन के पूर्व मांझी थान दुमका में जाकर माथा टेकर आशीर्वाद लेने के बाद निर्वाचन के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा । झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन दूसरी बार दुमका विस सीट से चुनाव लड़ेंगे। बसंत सोरेन ने इससे पहले 2019 में भाजपा प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी को मात देकर दुमका सीट पर फतह हासिल की थी। बसंत सोरेन झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के छोटे पुत्र व सीएम हेमंत सोरेन के भाई हैं। दुमका सीट पर इस बार उनका मुकाबला भाजपा के सुनिल सोरेन से होना तय माना जा रहा है।
————————
इस बार का चुनाव में युवाओं का रोजगार दिलाना रहेगा प्राथमिकता
नामांकन पर्चा भरने के बाद पत्रकार से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि हर चुनाव चुनौती पूर्ण होता है और हमने उसे स्वीकार किया है और हम जीतेंगे। क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में जो चीज मुझसे छूट गई है उसे जीतने के बाद जल्द से जल्द पूरा करना प्राथमिकता रहेगी, इसके साथ-साथ युवा पीढ़ी को शिक्षित करना प्राथमिकता रहेगी । इसके अलावा उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को रोजगार दिलाने के लिए कोई न कोई रास्ता जरूर निकालेंगे । उपराजधानी दर्ज मामले में उन्होंने कहा कि बहुत कुछ चीज हुई है, कुछ चीज बाकी रही है, उसे पूरा कर लिया जाएगा। डॉ लुईस मरांडी का झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इससे पार्टी मजबूत होगी। जामा विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ता के द्वारा बीते मंगलवार के विरोध मामले को उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सब ठीक है।
झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के पास 7.59 करोड़ और पत्नी के पास 52 लाख 90 हजार 452 रुपए की चल अचल संपत्ति
दोनों संतानों के पास कूल 10 लाख 86 हजार 1648 रुपए चल अचल संपत्ति है
आय का स्रोत निजी व्यवसाय, नहीं है किसी प्रकार के का मामले दर्ज
दुमका। बसंत सोरेन के नाम पर पर्सनल लोन 39 लाख 486 रुपए 8 पैसे का कर्ज है। कुल देनदारी 99 लाख 20 हजार 291सौ 61 पैसे की है वही पत्नी के नाम 1 लाख 34 हजार की देनदारी है। दोनों संतानों पर भी 50 – 50 लाख की देनदारी है। बसंत सोरेन ने अपनी और अपनी पत्नी की आमदनी का स्रोत व्यवसाय व अन्य बताया है। बसंत सोरेन के पास नकद 5 लाख 57 हजार 473 सौ 32 रुपये हैं, जबकि पत्नी के पास 3 लाख 45 हजार रुपये हैं। बसंत के पास 5 बैंक खाते में 3 करोड़ 34 लाख 07 हजार 430 रुपये हैं, जबकि पत्नी के एक बैंक खाते में 2 लाख 46 हजार 678 रुपये हैं। इन्वेस्टमेंट 2 करोड़ 62 लाख 8 हजार 522 रुपए 85 पैसे हैं। एन एस एस, पोस्ट सेविंग और इंश्योरेंस पॉलिसी में इन्वेस्टमेंट 14 लाख 65 हजार 598 रुपए हैं वहीं पत्नी के नाम 10 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट है। मोटर व्हीकल का कर्ज़ 85 लाख 43 हजार हजार 241 रुपए हैं पत्नी के नाम पर ज्वेलरी 36 लाख 98 हजार 774 रुपए मूल्य की है। वही और अन्य संपत्ति 8 लाख 92 हजार 253 रुपए की है। इंटरेस्ट और क्लेम में कुल 18 लाख 51 हजार 44 हजार 156 है इस तरह कुल संपत्ति 7 करोड़ 59 लाख 44 हजार 156 और पत्नी के नाम 52 लाख 90 हजार 452 रुपए बताया है। आश्रित संतान तिनाशी सोरेन के पास 5 लाख 43 हजार 824 रुपए और तारा सोरेन पास भी 5 लाख 43 हजार 824 रुपए मुल्य की संपत्ति है।



