दुमका ब्यूरो

दुमका। जिला भाजपा कार्यालय कार्यालय डंगालपाड़ा में गुरुवार को एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता कर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव कांत ने बताया कि एनडीए घटक दल 28 अक्टूबर को दुमका जिले के अंतर्गत आने वाले चार विधानसभा दुमका, शिकारीपाड़ा, जामा और जरमुंडी विधानसभा के प्रत्याशी नामांकन करेंगे। उन्होंने कहा कि कि हेमंत सरकार जनता से वादा खिलाफी की है। हम लोगों का संकल्प है ना कहेंगे ना सहेंगे बदल कर रहेंगे। पंच प्रण के सहारे जनता से भाजपा मांगेगा वोट। उन्होंने कहा कि जिले के अंतर्गत आने वाले चारों सीट इस बार भाजपा के कब्जे में होगा।
प्रेस वार्ता में भाजपा दुमका के प्रत्याशी सुनील सोरेन जरमुंडी विधानसभा के प्रत्याशी देवेंद्र कुमार जमा विधानसभा के प्रत्याशी सुरेश मुर्मू, जिला अध्यक्ष गौरव कांत, जदयू के जिला अध्यक्ष उदय कुमार सिंह, लोजपा चिराग पासवान गुट के गिरधारी झा, लोजपा पारस गुट के प्रदेश महासचिव के राणा राकेश प्रताप सिंह, आजसु के जिला अध्यक्ष सतीश कुशवाहा, मनोज कुमार राय, जीवन कुमार राजीव गोस्वामी, जदयू के रंजीत जयसवाल शामिल रहे।



