8,700 बर्थों और 5,000 सीटों की व्यवस्था की जाएगी
देवघर/जसीडीह। दिवाली और छठ महोत्सव के दौरान यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, पूर्व रेलवे देश भर में विभिन्न दिशाओं में छह (06) जोड़ी और विशेष ट्रेनें चलाएगा। इस कदम से भीड़ कम करने में मदद मिलेगी और इस त्यौहारी सीजन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाले यात्रियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित होगी। इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से 8,700 बर्थों का सृजन किया जाएगा। ये विशेष ट्रेनें उन यात्रियों को काफी मदद करेंगी जो इस त्यौहारी सीजन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में अपने कार्यस्थलों से घर लौटना चाहते हैं। गौरतलब है कि इन छह (06) जोड़ी विशेष ट्रेनों में से तीन (03) जोड़ी आसनसोल-पटना-आसनसोल विशेष ट्रेनें (03503/03504, 03511/30512 और 03505/03506) सभी अनारक्षित सामान्य द्वितीय श्रेणी आवास के साथ चलाई जाएंगी, ताकि त्यौहारी सीज़न के दौरान आम लोगों के परिवार के सदस्यों का एकत्रित होना आसान हो सके। 03507 आसनसोल-नौतनवाँ स्पेशल 02.11.2024 को आसनसोल से 16:05 बजे खुलेगी और अगले दिन 07:35 बजे नौतनवाँ पहुँचेगी। 03508 नौतनवाँ-आसनसोल स्पेशल नौतनवाँ से 08:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03.11.2024 को 01:25 बजे आसनसोल पहुँचेगी। ट्रेन रास्ते में चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, भटनी, देवरियासदर, गोरखपुर और आनंद नगर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित आवास होंगे।
03501 आसनसोल-कटिहार स्पेशल दिनांक 03.11.2024 को आसनसोल से 14:30 बजे प्रस्थान करेगी, जो अगले दिन 01:30 बजे कटिहार पहुँचेगी। 03502 कटिहार-आसनसोल स्पेशल दिनांक 04.11.2024 को कटिहार से 04:15 बजे खुलेगी, जो उसी दिन 14:45 बजे आसनसोल पहुँचेगी। ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर,जसीडीह, झाझा,किऊल, बरहिया, हाथीदह जंक्शन अपर, न्यू बरौनी, बेगुसराय, साहिबपुर कमाल, खगड़िया, थाना बिहपुर, नौगछिया और कुर्सेला स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित आवास होंगे। 04608 जम्मू तवी-हावड़ा स्पेशल दिनांक 30.10.2024 और 04.11.2024 को जम्मू तवी से 20:20 बजे प्रस्थान करेगी, जो तीसरे दिन 13:20 बजे हावड़ा पहुँचेगी। 04607 हावड़ा-जम्मू तवी स्पेशल 02.11.2024 और 07.11.2024 को हावड़ा से 00:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 15:20 बजे जम्मू तवी पहुँचेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में बर्द्धमान, दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशन सहित बीस (20) स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में वातानुकूलित सुविधा होगी। 03503 आसनसोल-पटना स्पेशल दिनांक 03.11.2024 को आसनसोल से 13:20 बजे खुलेगी, जो उसी दिन 20:00 बजे पटना पहुँचेगी। 03504 पटना-आसनसोल स्पेशल दिनांक 04.11.2024 को पटना से 00:05 बजे खुलेगी, जो उसी दिन 06:15 बजे आसनसोल पहुँचेगी। ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना साहेब और राजेंद्र नगर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी आवास होंगे। 03511 आसनसोल-पटना स्पेशल दिनांक 04.11.2024 को आसनसोल से 13:20 बजे खुलेगी, जो उसी दिन 20:00 बजे पटना पहुँचेगी। 03512 पटना-आसनसोल स्पेशल दिनांक 05.11.2024 को पटना से 00:05 बजे खुलेगी, जो उसी दिन 06:15 बजे आसनसोल पहुँचेगी। ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना साहेब और राजेंद्र नगर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी आवास होंगे। 03505 आसनसोल-पटना स्पेशल दिनांक 05.11.2024 को आसनसोल से 13:50 बजे खुलेगी, जो उसी दिन 20:00 बजे पटना पहुँचेगी। 03506 पटना-आसनसोल स्पेशल दिनांक 06.11.2024 को पटना से 00:05 बजे खुलेगी और उसी दिन 06:15 बजे आसनसोल पहुँचेगी। ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना साहेब और राजेंद्र नगर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी आवास होंगे। उपरोक्त विशेष ट्रेनों की बुकिंग की तारीख शीघ्र ही सूचित की जाएगी।




