देवघर। देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायत भवन में गुरुवार को पंचायत कार्य दिवस मनाने का निर्देश प्राप्त है। इसके बावजूद पंचायत का बुरा हाल देखने को मिलता है। गुरुवार को जीतजोरी पंचायत भवन पहुंचने पर वहां पंचायत सचिव और रोजगार सेवक नदारत दिखे। सभागार में ताला बंद था। सभी का कार्यालय बंद था,इसके साथ ही पंचायत भवन के बाहर लिखे गए मोबाइल नंबर बीपीओ रोजगार सेवक और पंचायत पंचायत सेवक का मोबाइल नंबर पुराना लिखा हुआ मिला। जो अब से कई महीने पूर्व वहां से हट चुके हैं। वहीं बीपीओ भी बदल चुके हैं। इसके बावजूद पंचायत भवन में पुराना नंबर अंकित है। अब आप ही जान सकते हैं कि किस तरह से पंचायत क्षेत्र का विकास होगा और लोग अपने कामों को लेकर किसको फोन करेंगे। लोगों ने बताया कि हमलोग को पंचायत भवन कोई कार्य संपादित होते देखे भी नहीं है। यहां कोई आवासन भी नहीं करता है। जबकि पूर्व में रोजगार सेवक यहीं आवासन करता था, जिससे मनेरगा संबंधित कार्य करने संपादित कराने में आसानी होती थी। मामले में पंचायत सचिव प्रभाकर कुमार ने जवाब नहीं दिया वहीं रोजगार सेवक मानक कुमार भारत ने बताया कि हम प्रखंड कार्यालय में थे जबकि बीपीओ महावीर ने बताया कि इस बारे में हमको कोई जानकारी नहीं है हम पता कर जानकारी लेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे।




