देवघर। अधीक्षक उत्पाद, देवघर के निर्देश पर झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मोहनपुर थाना अंतर्गत डुमरिया ,बाँक एवं ठाढी मोड अंतर्गत अबैध शराब की बिक्री करते हुए 3 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम दशरथ तुरी,बलराम पुजहर,प्रकाश मंडल से अवैध शराब जब्त किया गया। जब्त प्रदर्श में अवैध चुलाई शराब 27.0 ली.अवैध विदेशी शराब -05.625 लीटर,बियर 05.0 लीटर,हीरो कंपनी का एक मोटरसाइकिल शामिल है। छापामारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद मणिकांत कुमार,किशोर कुमार एवं अन्य उत्पाद कर्मी शामिल थे।




