संवाददाता नाला (जामताड़ा)– बीते देर रात को नाला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गुड़ा प्यार गांव में एक व्यक्ति की पोल्ट्री फार्म में आग लग गई पीड़ित प्रदीप कुमार मंडल पिता अनंत मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि रात 12 तक हम लोग अपने पोल्ट्री फार्म में थे, फिर गांव स्थित अपना घर चले गए| पुण: सुबह उठकर जब हम लोग पोल्ट्री फार्म आए तो देखा कि पोल्ट्री फार्म जलकर राख हो गया,केवल आग की लपटे और धुआं ही धुआं दिख रहा था| हालांकि आनन फानन में ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी, सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था| पीड़ित ने बताया कि किसी अज्ञात लोगों के द्वारा यह करतूत की गई होगी|| आगलगी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है |उन्होंने बताया कि इस आग लगी की घटना में इलेक्ट्रॉनिक सामान ,एड्वेस्टर्स, ऑटो ड्रिंक, जल लाइन पम्प सहित कई सामग्री जलकर राख हो गया साथ ही पोल्ट्री फार्म में रखे खाद्यान्न सामग्री भी जल गई|वहीं आग लगी घटना के कारण दीवाल भी क्रैक कर गया है| उन्होंने बताया कि इस घटना में करीब ढाई लाख की संपत्ति जल का राख हो गई है|



