संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़।नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को पाकुड़ , लिट्टीपाड़ा और महेशपुर विधानसभा सीट से कुल पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा खरीदा है। वहीं दो अभ्यर्थियों ने बुधवार को अपना नामांकन पर्चा निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया है। नामांकन पर्चा दाखिल करने वालों में पाकुड़ विधान सभा सीट से प्रदीप कुमार रजक, विकास कुमार गौड़ , लिट्टीपाड़ा विधानसभा से निर्मल मुर्मू और महेशपुर विधानसभा से नवनीत एंथोनी हेंब्रम, बुधन मरांडी ने पर्चा खरीदा है। वहीं महेशपुर विधानसभा सीट से सीपीएम के प्रत्याशी गोपीन सोरेन और पाकुड़ विधानसभा सीट से शेख सैफुद्दीन ने अपना नामांकन पर्चा निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन , डीसीएलआर मनीष कुमार के समक्ष दाखिल किया है।



