– हटिया परिसर से किया सभा को संबोधित
गोड्डा : गोड्डा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल ने गुरुवार को गोड्डा अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन किया। इस मौके पर गोड्डा के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं महागामा प्रभारी राजेश कुमार झा भी शामिल थे। वहीं मौके पर काफी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। वहीं नामांकन के बाद हटिया परिसर में उन्होंने एक विशाल सभा को संबोधित किया और अपनी जीत का दावा किया। बताते चलें कि गोड्डा विधानसभा क्षेत्र से अमित मंडल ने तीसरी बार नामांकन किया है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता विधायक बनने के लिए नहीं बल्कि सरकार बनाने के लिए भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाएंगे और इस बार डबल इंजन की सरकार बनेगी और डबल विकास होगा।



