जरमुंडी । भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने बुधवार को जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत गरडा अमराकुण्डा पंचायत के ग्राम बरगो में ग्रामीणों के घर घर जाकर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस क्रम में भाजपा प्रत्याशी ने ग्रामीणों से समर्थन की अपील भी की। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र कुंवर के साथ पंकज माझी, धनपति माझी, विनय कुमार माझी, आशीष मंडल, विनय मंडल, विनोद मंडल, निरंजन यादव, प्रमोद कुमार मंडल, संतोषी बाबा, ओमप्रकाश माल, सुरेश राणा, जगन्नाथ मांझी, रमेश माल एवं श्रीप्रसाद मांझी सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण मौजूद थे।




