मसलिया: मसलिया प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत धोबनाहरिनबहाल की रीना कुमारी ने पिता मनोज किशोर राय की हत्या करने का आरोप लेबर मेट मुबारक अंसारी पर लिखित शिकायत दर्ज कर प्रशासन से उचित कारवाई की मांग की है। लेकिन लेबर मेट मुबारक अंसारी विगत नो महीने से पीड़ित परिवार को गुमराह कर रहा है। अब तक उक्त मेट पर कोई भी कारवाई नहीं होने से पीड़िता को रेप व जान मारने की अब धमकी दिया जा रहा है। रीना कुमारी ने बताया कि उनके पिता मनोज किशोर राय को विगत वर्ष 2023 के अक्टूबर महीने को तमिलनाडु सरिया कंपनी में नोकरी दिलाने के नाम पर मसलिया थाना क्षेत्र के ही ग्राम पंचायत बड़ाडुमरिया निवासी लेबर मेट मुबारक अंसारी ने ले गया था। उसने यह लोभ दिया कि बेटी की शादी में दहेज के लिए गाड़ी खरीदवा दूंगा। 3 महीना काम करने के बाद पिताजी का फोन आया तो कहा कि मैं बीमार हूं घर जाना चाहता हूं। इसके बाद से आज तक उनसे एक बार भी बात नहीं हो पाई पिताजी से बात नहीं होता देख लेबर मेट मुबारक को पिताजी का हाल-चाल जानने के लिए फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह घर जा चुका है इस प्रकार दो सप्ताह इंतजार करने के बाद भी पिताजी नहीं लौटने के बाद मसलिया थाना में आवेदन दिया गया। जहां कोई कार्रवाई नहीं होता देख पुलिस अधीक्षक और डीसी के पास भी गुहार लगाई। लेकिन उक्त मेठ पर किसी ने कोई कार्रवाई नहीं किया। रीना बताती है कि इस बीच मुझे अकेले पाकर कई बार बलात्कार करने व जान से मारने का प्रयास भी किया गया। मुबारक का कहना है कि इस विषय पर कोई आवाज नहीं उठाएं। पीड़िता ने बताई की मां का देहांत पहले ही हो चुकी है । उनका कहना है कि पिताजी जीवित नहीं है उसे लेबर मेट के द्वारा मार दिया गया है अन्यथा आज तक एक भी बार फोन से जरूर संपर्क करता। सरकार से मांग है कि ऐसे निर्मम लेबर मेट पर कानूनी कार्रवाई किया जाए। अन्यथा न जाने ऐसे कितनों और लोगों के साथ इस तरह की घटना घटाएगा। पीड़ित रीना कुमारी ने उपायुक्त से उक्त मेट पर कानूनी कारवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।




