दुमका सांसद नलिन सोरेन ने पार्टी का पट्टा पहनाकर व बुके देकर किया झामुमो में स्वागत
झामुमो से आलोक सोरेन और भाजपा से परितोष सोरेन में है सीधी टक्कर
काठीकुंड । विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं भाजपा ने शिकारीपाड़ा विस सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा से परितोष सोरेन तो झामुमो से आलोक सोरेन को प्रत्याशी बनाया गया है। टिकट की घोषणा के बाद भाजपाइयों में पार्टी छोड़ने की होड़ सी मज गई है| बुधवार को सांसद नलिन सोरेन के काठीकुंड स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी के चार सक्रिय कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। भाजपा कार्यकर्ता कुंदन कुमार भगत, जगन्नाथ मंडल, मुकेश शर्मा एवं बुधन पाल ने झामुमो में योगदान दिया। दुमका सांसद नलिन सोरेन,सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन एवं प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार अंसारी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर व बुके देकर चारों का झामुमो में स्वागत किया।




