कुल नौ लोगों ने दुमका जिला के अंतर्गत आने वाले चार विधानसभा से नाजीर रसीद खरीदा, एक प्रत्याशी ने किया नामांकन
जरमुंडी विधानसभा से एक निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र मंडल ने नामांकन पत्र सौंपा
दुमका ब्यूरो

दुमका : 10-दुमका (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बुधवार को 2 निर्दलीय प्रत्याशी सोना मुर्मू और रावण किस्कु, शिकारीपाड़ा विधानसभा से 5 प्रत्याशी झारखंड मुक्ति मोर्चा से आलोक कुमार सोरेन, झारखंड परिवर्तन पार्टी से सुशांति सोरेन, इंसाफ से सिमन मुर्मू ,निर्दलीय जोसेफ बेसरा ने नजीर रशीद खरीदा है। जामा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू और निर्दलीय बीनू बेरोनिका मुर्मू वहीं दूसरी और 12-जरमुंडी से निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र मंडल ने निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा है। 10-दुमका अ.ज.जा से 0,12-जरमुंडी से 1 ,07-शिकारीपाड़ा से 0 अ.ज.जा,11-जामा अ.ज.जा से 0 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।



